{"_id":"67e1ac31d8a90fefe00f7d64","slug":"cash-counters-opened-even-on-holidays-1655-defaulters-paid-electricity-bills-worth-rs-7110-lakh-charkhi-dadri-news-c-126-1-shsr1011-133930-2025-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: छुट्टी के दिन भी खुले कैश काउंटर, 1655 बकायेदारों ने भरा 71.10 लाख का बिजली बिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: छुट्टी के दिन भी खुले कैश काउंटर, 1655 बकायेदारों ने भरा 71.10 लाख का बिजली बिल
Tue, 25 Mar 2025 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Tue, 25 Mar 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
शहर स्थित बिजली निगम कार्यालय में काउंटर पर बकाया बिजली बिल भरते उपभोक्ता।
चरखी दादरी। बिजली उपभोक्ताओं को बकाया बिल भरने में कोई दिक्कत न हो, इसके लिए बिजली निगम छुट्टी के दिन भी कैश काउंटर खुला रख रहा है। शनिवार और रविवार को यहां 1655 बिजली उपभोक्ता अपना बकाया बिल भरने पहुंचे। इससे निगम के खजाने में 71.10 लाख की राशि जमा हुई। वहीं, अधिकारियों का कहना है कि 31 मार्च तक अवकाश के दिन बिल काउंटर खुला रखा जाएगा।
बिजली निगम का 28 हजार उपभोक्ताओं पर 52 करोड़ रुपये का बिजली बिल बकाया है। इसके चलते टीमें अब कनेक्शन काटो मुहिम चला रही हैं। व्यापक स्तर पर चल रही मुहिम का असर शनिवार और रविवार को नजर आया।
छुट्टी के बावजूद 6 सब डिवीजन में कैश काउंटर खुले रखे गए। दोनों दिन इन पर बकाया बिल भरने वाले उपभोक्ताओं की कतार लगी रही। काउंटर खुला रखने की व्यवस्था 31 मार्च तक लागू रहेगी।
विज्ञापन
दरअसल, जिले में अटेला, बाढड़ा, झोझूकलां, सांजरवास, सब अर्बन व ग्रामीण सब डिविजन बनाए गए हैं। इन सब डिविजन के 28 हजार उपभोक्ता समय पर बिल नहीं भर रहे। इससे बकाया राशि का आंकड़ा 52 करोड़ पहुंच चुका है।
वहीं, गत दिनों हिसार से पहुंचे अधिकारी ने स्थानीय अधिकारियों की बैठक लेकर बकाया बिल राशि की रिकवरी करने का आदेश दिया था। इसके मद्देनजर शनिवार व रविवार को अवकाश के बाद भी बिजली निगम ने बिल कैश काउंटर खुला रखा। प्रतिदिन साढ़े 35 लाख से अधिक का राजस्व प्राप्त हुआ।
किस सब डिविजिन में कितने उपभोक्ताओं ने कैश काउंटर पर भरा बिल
सब डिविजन नाम उपभोक्ता कुल राशि
सब अर्बन 45 21,874
झोझूकलां 32 14,972
अटेला कलां 38 1,19,313
ग्रामीण अर्बन 22 1,19,743
बाढड़ा 27 3,24,106
सांजरवास 22 1,99,883
इतने उपभोक्ताओं ने ऑनलाइन जमा कराया बिल
सब डिविजन नाम उपभोक्ता कुल राशि
सब अर्बन 524 16,13,351
झोझूकलां 51 6,73,531 अटेलाकलां 344 30,08,619
ग्रामीण अर्बन 159 1,77,531
बाढड़ा 34 2,02,157
सांजरवास 357 6,36,025
31 मार्च तक जमा करवानी होगी बकाया राशि
बिजली निगम के एसडीओ गौरव कुमार ने बताया कि दो हजार से अधिक बकाया राशि वाले बिजली उपभोक्ता 31 मार्च तक अपना बिल भरें। समय अवधि में बिल नहीं भरने वाले बकायेदारों के कनेक्शन काटने के लिए निगम बाध्य होगा।
हमने बकाया बिजली बिल राशि भरवाने के लिए अलग-अलग क्षेत्रों में टीमों को भेजा हुआ है। बिल नहीं भरने वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन भी काटे जा रहे हैं। बकायेदार उपभोक्ताओं को चाहिए कि वे समय पर अपने बिलों का भुगतान करें।
-अविनाश यादव, एक्सईएन, बिजली निगम