{"_id":"6503524442ab8851550edb94","slug":"cash-and-jewelery-stolen-from-cupboard-case-registered-charkhidadri-news-c-126-1-sroh1010-6371-2023-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: अलमारी से नकदी और गहने चोरी, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: अलमारी से नकदी और गहने चोरी, केस दर्ज
Fri, 15 Sep 2023 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Fri, 15 Sep 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
झोझूकलां। गांव रुदड़ौल निवासी एक व्यक्ति के मकान से चोर नकदी व सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए। झोझूकलां थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
गांव रुदड़ौल निवासी सत्यवान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 12 सितंबर को उसकी दादी का देहांत हो गया था। पूरा परिवार घर पर ही था। 13 सितंबर की रात को परिवार के सभी सदस्य खाना खाकर सो गए। सत्यवान ने बताया कि रात को किसी ने घर में रखी अलमारी से आठ हजार रुपये, दो सोने की अंगूठी, एक सोने की चेन, दो सोने के कड़े, चांदी की पाजेब व चुटकी, एक सोने का हार व एक जोड़ी कानों के झुमके चोरी कर लिए। चोरी का पता उन्हें सुबह उठने पर चला।