फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Case registered against five for assault and using casteist words

Charkhi Dadri News: मारपीट और जातिसूचक शब्द बोलने के आरोप में पांच पर केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Case registered against five for assault and using casteist words
चरखी दादरी। नजफगढ़ के रोशनपुरा निवासी एक महिला ने एक ही पक्ष के पांच लोगों पर मारपीट और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर अपमानित करने का आरोप लगाया है। एसपी कार्यालय में दी गई शिकायत पर कार्रवाई करते हुए शहर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में महिला विजय देवी ने बताया कि वह विधवा है। 28 दिसंबर 2024 को वो अपनी पारिवारिक दोस्त माया व उसके परिवार के साथ एक शुभचिंतक के नाते दादरी महिला थाना गई थी। वहां पर माया के बेटे जतिन के ससुराल पक्ष वाले पहले मौजूद थे। महिला ने बताया कि जतिन की ससुराल पक्ष के लोग उसी के गांव से हैं और इसलिए वो उन्हें जानती थी। वहां उन्होंने उससे जातिसूचक शब्द बोले और मारपीट भी की। उसने मामले की शिकायत शहर थाने में दी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसके बाद 13 जनवरी को विजय देवी ने दादरी एसपी कार्यालय में शिकायत दी और अब शहर थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed