फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Case registered against 6 people on dowry harassment charges

Charkhi Dadri News: दहेज प्रताड़ना के आरोप में ससुराल पक्ष के 6 लोगों पर केस दर्ज

Tue, 06 Feb 2024 03:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 06 Feb 2024 03:14 AM IST
विज्ञापन
Case registered against 6 people on dowry harassment charges
चरखी दादरी। जिले के एक गांव निवासी दो बहनों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है। महिला थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर दोनों के पति समेत 6 लोगों पर केस दर्ज किया है। आरोपी भिवानी जिले के रहने वाले हैं और पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़ित बहनों ने पुलिस को तहरीर दी। इसमें बताया कि उनकी शादी साढ़े चार साल पहले भिवानी निवासी दो भाइयों से हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही ससुराल पक्ष के लोग उनसे रुपयों की मांग करने लग गए। इसके बाद उनकी मांग और प्रताड़ना लगातार बढ़ती गई। दोनों पक्षों की पंचायत होने के बाद भी वो अपनी हरकतों से बाज नहीं आए।
विज्ञापन

पीड़िताओं ने शिकायत में बताया कि एक साल पहले महिला सेल में उन्होंने शिकायत दी तो वहां फिर से दोनों पक्षों को बुलाया गया। उस दौरान ससुराल पक्ष के लोगों ने गलती मानते हुए राजीनामा करने की बात कही। घर बसाने की मंशा से उनके परिजनों ने समझौता कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायतकर्ता पक्ष ने बताया कि इसके बाद उनकी प्रताड़ना कम नहीं हुई। ससुराल पक्ष के लोगों ने 11 सितंबर 2023 को दोनों बहनों से मारपीट की। उन्होंने डायल 112 पर कॉल कर मदद मांगी और पुलिस टीम ने उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने पांच फरवरी को आरोपी पक्ष के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed