{"_id":"679bd66a16354fa34c07e5cd","slug":"case-on-6-in-suicide-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-130810-2025-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: खुदकुशी के बाद मिला सुसाइड नोट, छह लोगों पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: खुदकुशी के बाद मिला सुसाइड नोट, छह लोगों पर रिपोर्ट दर्ज
Fri, 31 Jan 2025 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Fri, 31 Jan 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी/बाढड़ा। बाढड़ा उपमंडल के द्वारका गांव निवासी राहुल (22) ने 28 जनवरी को गांव के एक प्लॉट में फंदा लगाकर खुदकुशी की थी। परिजनाें ने दाह-संस्कार कर दिया था। अगली सुबह कमरे से परिजनों को सुसाइड नोट राहुल के बिस्तर से मिला। इसके आधार पर बाढड़ा थाना पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
द्वारका निवासी महिला भागवंती ने बाढड़ा थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका बड़ा बेटा राहुल चिनाई मिस्त्री का काम करता था। 28 जनवरी को उन्हें सूचना मिली कि राहुल ने महेंद्र पुत्र रिछपाल के प्लाॅट में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। इसके बाद भागवंती, उनके पति रविंद्र और अन्य लोग महेंद्र के प्लॉट में पहुंचे। रात साढ़े नौ बजे परिजनों ने राहुल का अंतिम संस्कार कर दिया। परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को नहीं दी। राहुल जहां सोता था, वहां 29 जनवरी को एक कॉपी मिली।
उसमें राहुल ने एक पेज पर लिखा था कि आत्महत्या कर ले, नहीं तो हम मार डालेंगे। सुसाइड नोट में महेंद्र, पूजा, विनोद, वेदप्रकाश, सोनू व चंद्रकला का नाम लिखा मिला। सुसाइड नोट में मिला कि महेंद्र को दिए हुए 50,000 रुपये मांगा हूं। पैसे माता-पिता को दे देना। भागवंती ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उसे पूरा शक है कि उक्त लोगों ने राहुल को बार-बार परेशान कर आत्महत्या के लिए मजबूर किया है।
विज्ञापन
भागवंती देवी ने बताया कि सुसाइड नोट मिलने के बाद उन्होंने 112 पर कॉल की। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। इसके बाद मां ने लिखित शिकायत और सुसाइड नोट पुलिस को सौंपा।