फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   case on 2 in harsh firing

Charkhi Dadri News: शादी में हर्ष फायरिंग पड़ी महंगी, दो पर केस दर्ज

Tue, 16 Jul 2024 04:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 16 Jul 2024 04:52 AM IST
विज्ञापन
case on 2 in harsh firing
रामबास गांव में 13 जुलाई को एक शादी समारोह में फायरिंग का वीडियो आया सामने
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी/झोझूकलां। रामबास गांव में आयोजित एक शादी समारोह में हर्ष फायरिंग करना दो लोगों को महंगा पड़ गया। सोशल मीडिया पर वायरल हुए फायरिंग के वीडियो पर संज्ञान लेकर झोझूकलां थाना पुलिस ने झज्जर जिले के गांव डीघल निवासी दीपक और एक अन्य पर केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। वीडियो की जांच की गई तो पता चला कि यह वीडियो रामबास गांव का है। इसके बाद पुलिस ने अपने स्तर पर पूछताछ की तो सामने आया कि 13 जुलाई को रामबास गांव में पंकज की शादी थी। पंकज के रिश्तेदार झज्जर जिले के गांव डीघल निवासी दीपक पुत्र विजय सिंह और एक अन्य युवक ने हर्ष फायरिंग करके आमजन के जीवन को संकट में डाला। इस पर संज्ञान लेकर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed