फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   case on 10 in fighting

Charkhi Dadri News: गली विवाद में दो पक्षों में चले डंडे, दोनों पक्षों के 10 लोगों पर केस दर्ज

Sun, 02 Feb 2025 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 02 Feb 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
case on 10 in fighting
गांव कलियाणा में गली से गुजरने पर दोनों पक्षों ने लगाया एक-दूसरे पर मारपीट का आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

झोझूकलां। गांव कलियाणा में किसी बात के चलते दो पक्षों में विवाद हो गया। इसमें दोनों ओर से 5 लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने पुलिस को शिकायत देकर एक-दूसरे पर कार्रवाई की मांग की है। वहीं, झोझूकलां थाना पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर 10 लोगों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।





शिकायत में एक पक्ष से हरिपाल ने बताया कि वह अपने घर पर था। 31 जनवरी की रात करीब साढ़े 9 बजे दूसरे पक्ष के करीब 20 लोग उनके घर आए और डंडों से हमला कर दिया। इस दौरान उसकी पत्नी प्रमिला बचाव करने आई तो आरोपियों ने उसके साथ भी बदतमीजी की और उस पर हमला किया। बाद में उन्होंने बचाव का शोर किया तो आसपास के लोगों ने उनका बचाव किया और दादरी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


वहीं, दूसरे पक्ष से जगबीर ने पुलिस को शिकायत दी है। इसमें उन्होंने कहा कि उसके दोनों बेटे खाना खाकर बाहर घूमने के लिए गए थे। जब वे गली में पहुंचे तो पहले पक्ष के लोगों ने उनका रास्ता रोक लिया और मारपीट करने लगे। बाद में उन्होंने बचाव के लिए शोर मचाया तो परिजन घर से गए तो आरोपी उनके बेटों को पीट रहे थे। बाद में उन्होंने बचाव कर दादरी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने दोनों के बयान दर्ज कर आरोपों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed