{"_id":"679bd64e7e74f03d110b2212","slug":"case-of-dowery-on-4-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1003-130837-2025-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: पति समेत चार पर दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: पति समेत चार पर दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज
Fri, 31 Jan 2025 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Fri, 31 Jan 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
एसपी कार्यालय में बादल गांव निवासी महिल की ओर से दी गई शिकायत, झोझूकलां पुलिस थाने में र्ज हुआ मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
झोझूकलां। ससुराल पक्ष की प्रताड़ना से तंग आकर एक महिला ने एसपी कार्यालय में शिकायत देकर न्याय दिलाने की गुहार लगाई है। इसके आधार पर झोझूकलां थाना पुलिस ने पति समेत 4 लोगों पर केस दर्ज कर आरोपों की जांच शुरू कर दी है।
शिकायत में बादल निवासी पिंकी ने बताया कि वर्ष 2022 में उसकी शादी बेरला निवासी संजय से हुई थी। शादी में उसके पिता ने काफी खर्च किया था, लेकिन, शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष की तरफ से दहेज को लेकर ताने शुरू हो गए। भूखे घर की कहकर सुसराल पक्ष के लोग मानसिक प्रताड़ना देने लगे। जब उसने संजय से अपनी सास संतोष के ताने देने की बात बताई तो उसने भी अपनी मां का साथ दिया। वह भी दबाव बनाने लगा।
एक साल बाद उसे बच्ची हुई तो फिर से उस पर दबाव बनाया गया। एक दिन उसे मारपीट घर से निकाल दिया गया। अब महिला ने सास, पति, ससुर व देवर पर कार्रवाई करने की मांग की है। इसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।