फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Case of culpable homicide against XEN in Rahul's death

Charkhi Dadri News: राहुल की मौत मामले में एक्सईएन के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज

Wed, 29 Mar 2023 10:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 29 Mar 2023 10:44 PM IST
विज्ञापन
Case of culpable homicide against XEN in Rahul's death
चरखी दादरी। गांधी नगर निवासी राहुल की मौत मामले में सिटी थाना पुलिस ने जनस्वास्थ्य विभाग के एक्सईएन और जिला प्रशासन के संबंधित अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दूसरी ओर मृतक के परिजन बुधवार को डीसी प्रीति से उनसे कार्यालय में मिले और अपनी अन्य मांगों को लेकर उनसे बातचीत की। इस दौरान डीसी ने उन्हें सकारात्मक आश्वासन देकर अपने कार्यालय से भेजा।
विज्ञापन

बता दें कि मंगलवार को गांधी नगर निवासी राहुल का शव सीसीआई परिसर में भरे पानी से बरामद हुआ था। राहुल के परिजन और गांधीनगर के लोगों ने उसकी मौत का जिम्मेदार जिला प्रशासन और जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को ठहराया था। उनका आरोप था कि नियमों के खिलाफ जनस्वास्थ्य विभाग ने सीसीआई परिसर में शहर की सीवर लाइनों का दूषित पानी निकाला और इसी लापरवाही के चलते राहुल को जान गंवानी पड़ी। मृतक के परिवार को मुआवजा, भाई को नौकरी, सीसीआई परिसर में डाला जा रहा सीवर लाइनों का पानी बंद करने और मामले में दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर मृतक के परिजनों व वार्डवासियों ने सात घंटे तक शव नहीं उठाने दिया था। इसके बाद डीसी ने मौके पर पहुंचकर आश्वासन दिया और तब जाकर पोस्टमार्टम के लिए शव सिविल अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन

मृतक राहुल की मां बबीता की शिकायत पर सिटी थाना पुलिस ने मंगलवार देर रात जनस्वास्थ्य विभाग के एक्सईएन रमेशचंद्र गौड़ और जिला प्रशासन के संबंधित अधिकारी के खिलाफ 304-ए के तहत केस दर्ज कर लिया। वहीं, इसी मामले में मृतक के परिजन बुधवार को डीसी से मिलने उनके कार्यालय पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- फाइल की जमा, कमिश्नर को भेजेगा प्रशासन
मृतक के भाई को नौकरी और परिवार को आर्थिक मदद देने की मांग को लेकर परिजन डीसी से मिले। इस दौरान उन्होंने फाइल जमा कर ली। डीसी की ओर से इस फाइल को कमिश्नर के पास भेजने का आश्वासन दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed