{"_id":"66f9c3bd93597fc6ca0e7d17","slug":"case-lodged-after-13-day-of-accident-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1003-124117-2024-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: सड़क हादसे के 13 दिन बाद चालक पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: सड़क हादसे के 13 दिन बाद चालक पर केस दर्ज
Mon, 30 Sep 2024 02:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Mon, 30 Sep 2024 02:46 AM IST
विज्ञापन
मृतका सुमन। स्रोत: परिजन
16 सितंबर को एनएच 152-डी पर हुए हादसे में सोनीपत निवासी महिला ने तोड़ा था दम, परिजनों ने अब चालक पर लापरवाही का आरोप लगाकर दर्ज करवाया मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी/बौंदकलां। जिले के रानीला रेस्ट एरिया के पास एनएच 152-डी पर 13 दिन पहले हुए सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई थी। अब महिला के परिजनों की शिकायत पर बौंदकलां थाना पुलिस ने उस चालक पर केस दर्ज कर लिया है, जिसमें महिला सवार थी। महिला के परिजनों का आरोप है कि हादसा चालक की लापरवाही से हुआ।
पुलिस को दी शिकायत में पूनम ने बताया कि वह सोनीपत जिले के गांव सलमीपुर ट्रॉली की निवासी है। गत 16 सितंबर को उसके परिवार में कोई शोक घटना हो गई थी। इसमें शोक जताने के लिए वह अपने परिजन मीना, बलवान सिंह, रेखा, अमन सिंह, सुमन, सुमित अंजू व पड़ोसियों के साथ कार में सवार होकर दादरी जा रही थी। चालक मोहित तेज रफ्तार व लापरवाही से गाड़ी चला रहा था।
उन्होंने कई बार मोहित को गाड़ी धीमी व ध्यान से चलाने के लिए कहा। लेकिन मोहित ने उनकी नहीं सुनी और अपने मर्जी से लापरवाही बरतते हुए गाड़ी चलाई। इसी बीच सुबह 11 बजे जब वे एनएच 152डी पर रानीला रेस्ट एरिया के पास पहुंचे अचानक गाड़ी का टायर फट गया। गाड़ी डिवाइडर से जा टकराई। इसके बाद सभी गंभीर रूप से घायल हो गए। अपने अनुसार अलग-अलग अस्पतालों में उपचार कराया। बाद में सुमन की पीजीआई में उपचार के दौरान मौत हो गई। मानसिक संतुलन ठीक न होने के कारण वे अब तक केस दर्ज नहीं करा पाए। अब उन्होंने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
फोटो- 04
सुमन।
फाइल फोटो
फोटो- 05
एनएच 152-डी पर 16 सितंबर को हुए हादसे में पलटी गाड़ी। स्रोत : शिकायतकर्ता