{"_id":"61a51fb481826851c650914b","slug":"case-filed-against-three-including-former-sarpanch-for-assaulting-couple-charkhidadri-news-hsr618159769","type":"story","status":"publish","title_hn":"दंपति से मारपीट के आरोप में पूर्व सरपंच समेत तीन पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दंपति से मारपीट के आरोप में पूर्व सरपंच समेत तीन पर केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दंपति से मारपीट के आरोप में पूर्व सरपंच समेत तीन पर केस दर्ज
नीमली निवासी महिला के बयान पर इमलोटा चौकी पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपों की जांच की शुरू
चरखी दादरी। नीमली निवासी एक दंपति से मारपीट करने का मामला सामने आया है। इमलोटा चौकी पुलिस ने घायल पक्ष के बयान पर पूर्व सरपंच समेत तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हमले का कारण पुरानी रंजिश बताई जा रही है।
पुलिस को दिए बयान में नीमली निवासी पूनम ने बताया कि वो अपने पति के साथ बहादुरगढ़ रहती है। 28 नवंबर को वो भतीजी की शादी समारोह में गांव आए थे। पूनम ने बताया कि रात करीब दस बजे वो शादी का सामान लेने नीमली से मातनहेल जा रहे थे। नीमली के समीप ही एक बाइक सवारों ने उनकी गाड़ी रुकवा ली और उसके पति से मारपीट शुरू कर दी। महिला ने बताया कि जब वो बीच-बचाव करने लगी तो उसे धक्का मारने के साथ हमलावारों ने अश्लील हरकतें भी की। पुलिस ने इस संबंध में नीमली के पूर्व सरपंच समेत तीन लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।