फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Case filed against three for assaulting by using casteist slur

Charkhi Dadri News: जातिसूचक शब्द बोलकर मारपीट के आरोप में तीन पर केस दर्ज

Sat, 20 Jul 2024 06:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 20 Jul 2024 06:35 AM IST
विज्ञापन
Case filed against three for assaulting by using casteist slur
चरखी दादरी। मानकावास गांव निवासी एक व्यक्ति ने तीन युवकों और उनके साथियों पर जातिसूचक शब्द बोलने और मारपीट कर 30,000 रुपये छीनने का आरोप लगाया लेकिन प्रारंभिक जांच में रुपये छीनने के साक्ष्य नहीं मिले। सदर थाना पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट समेत अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में मानकावास निवासी रिंकू ने बताया कि वह चालक हैं। 14 जुलाई को वह सुनील को गाड़ी का हिसाब देने के लिए जा रहे थे। उनकी जेब में 30,000 रुपये और मोबाइल फोन था। इसी दौरान डिग्गी के पास मिले सचिन और गौतम उसे बाइक पर बैठाकर स्टेडियम से आगे ले गए। रिंकू के अनुसार वहां पहले से चार-पांच युवक मौजूद थे। उनमें से वह गोलू को जानते हैं। आरोपियों ने जातिसूचक शब्द कहते हुए मारपीट कर नकदी छीन ली।
विज्ञापन

घायल होने पर परिजनों ने उन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रोहतक पीजीआई रेफर किया गया। रिंकू के बयान के आधार पर सदर थाना पुलिस ने आरोपी गोलू, गौतम और सचिन के खिलाफ धारा 191(2), 191(3), 115, 351(2) बीएनएस 3 (2) वीए एससी/एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed