{"_id":"6ae63f543a3f618ebf059f85","slug":"car-truck-collision-on-national-highway-youth-from-jammu-killed-another-injured-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1010-162434-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: एनएच पर कार-ट्रक की भिड़ंत, जम्मू निवासी युवक की मौत, दूसरा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: एनएच पर कार-ट्रक की भिड़ंत, जम्मू निवासी युवक की मौत, दूसरा घायल
Sun, 01 Nov 2026 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sun, 01 Nov 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी।
152डी पर शनिवार सुबह रानीला रेस्ट एरिया से आगे दादरी की तरफ एक कार और ट्रक की भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार जम्मू निवासी संयम महाजन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके साथ सवार चेतन पुत्र संजय कुमार घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए चरखी दादरी के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बाद में यहां से उसे रोहतक पीजीआई में रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह करीब 9:30 बजे टाटा टियागो कार की ट्रक के साथ टक्कर हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। ट्रक का नंबर अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। जांच अधिकारी संदीप ने बताया कि दादरी के नागरिक अस्पताल में मृतक संयम का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। अज्ञात ट्रक चालक पर केस दर्ज कर लिया है।