{"_id":"664f879d6bffa9b4fb0ea840","slug":"car-riders-pretending-to-be-police-personnel-beat-up-roadways-driver-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-118103-2024-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: खुद को पुलिस कर्मचारी बताकर कार सवारों ने रोडवेज चालक को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: खुद को पुलिस कर्मचारी बताकर कार सवारों ने रोडवेज चालक को पीटा
Thu, 23 May 2024 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Thu, 23 May 2024 11:44 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
झोझूकलां। गोकल और झोझूकलां के बीच कार सवारों ने रोडवेज बस रुकवाकर चालक के साथ गाली-गलौज और मारपीट की। आरोपियों ने खुद को पुलिस कर्मचारी बताया और वो शराब का सेवन किए हुए थे। चालक व परिचालक ने इसकी शिकायत रोडवेज डिपो के अधिकारियों समेत झोझूकलां थाने में दी है।
शिकायत में चालक सुनील और परिचालक संदीप ने बताया कि वीरवार को वे बस लेकर दादरी से सतनाली जा रहे थे। जब वे गोकल और झोझूकलां के बीच पहुंचे तो एक कार चालक ने बस से साइड ली। इसके बाद उसने कार आगे लगाकर बस को रुकवा लिया। इसके बाद कार से दो शख्स नीचे उतरे। बस चालक सुनील और परिचालक संदीप ने बताया कि कार सवार दोनों शख्स ने शराब पी हुई थी और उन्होंने खुद को पुलिसकर्मी बताया। आरोप है कि उक्त दोनों शख्स ने गाली-गलौज व मारपीट की, जिससे चालक की वर्दी फट गई। इसके बाद डिपो वापस पहुंचने पर चालक व परिचालक जीएम से मिले और झोझूकलां थाने में लिखित शिकायत देकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की।