फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   car riders beat a person

Charkhi Dadri News: कार सवारों पर लगाया मारपीट कर 25 हजार रुपये छीनने का आरोप

Fri, 03 Jan 2025 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 03 Jan 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
car riders beat a person
रात को शराब के ठेके से घर लौट रहा था शिकायतकर्ता, रास्ते में कार सवारों ने की वारदात
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बाढड़ा। गांव माई खुर्द निवासी एक व्यक्ति ने दो कार सवारों पर मारपीट करने व 25 हजार रुपये छीनने का आरोप लगाया है। उसकी शिकायत पर बाढड़ा थाना पुलिस ने दो आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में सूबेसिंह ने बताया कि वह खेती करता है। 31 दिसंबर को शाम 6 बजे वह अपने परिचित महेंद्र के साथ गांव के शराब ठेके से घर लौट रहा था। उसी दौरान जब वह कर्णवीर के खेत के पास पहुंचा तो वहां एक कार खड़ी थी। उसी दौरान कार में पांच युवक बैठे थे, तभी उनमें से दो युवक डंडे लेकर बाहर आए और उस पर हमला कर दिए।
विज्ञापन

हमले में उसे मुंह व हाथों पर चोट लगी। बाद में आरोपियों ने उसके 25 हजार रुपये भी छीन लिए और दोबारा मिलने पर जान से मारने की धमकी दी। उनका आरोप है कि वारदात रंजिशन कराई गई है। उसने पुलिस से साजिशकर्ता और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed