फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Car rider woman injured

Charkhi Dadri News: ट्रक की चपेट में आकर कार सवार महिला घायल

Sun, 24 Mar 2024 04:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 24 Mar 2024 04:08 AM IST
विज्ञापन
Car rider woman injured
चरखी दादरी। गांव मोरवाला के वाला गुरुग्राम जा रहे भाई-बहन की कार को एक ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में घायल महिला को रोहतक पीजीआई में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


उनके भाई 27 वर्षीय अंकित ने इमलोटा चौकी पुलिस में तहरीर दी। अंकित ने बताया कि वह उमरवास निवासी है। वह लुधियाना में नौकरी करता है। पिछले दिनों वह भी गांव आया था। इसलिए उनकी बहन नवीन भी अपने बेटे सारांश को लेकर मिलने के लिए आई थी। इस दौरान 21 मार्च को सुबह 10 बजे बाद वह अपनी बहन नवीन और भांजे सारांश को छोड़ने गाड़ी से गुरुग्राम जा रहे थे। इसी बीच जब वे दादरी-झज्जर रोड पर गांव मोरवाला के पास पहुंचे तो सामने से आ रहे राजस्थान प्लेट नंबर के ट्रक ने उनकी कार पर टक्कर मार दी। इससे उनकी बहन घायल हो गई और कार क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने झज्जर जिले के गांव गोधड़ी निवासी आरोपी ट्रक चालक पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन



बाइक सवार का पीछा कर मारी टक्कर
चरखी दादरी। गांव तिवाला निवासी एक व्यक्ति ने बोलेरो चालक पर जानबूझकर टक्कर मारने और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने का आरोप लगाया है। घायल के बयान पर पुलिस ने आरोपी बोलेरो चालक पर अनुसूचित जाति, जनजाति अधिनियम और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




पुलिस को दिए बयान में सुरेंद्र ने बताया कि वह गांव तिवाला का स्थायी निवासी है। वह 20 मार्च को तिवाला से झोझूकलां जा रहा था। इसी दौरान गांव बादल और शीशवाला के बीच एक व्यक्ति ने बोलेरो से उसका पीछा किया। इसके बाद आरोपी ने तेज रफ्तार से गाड़ी चलाते हुए उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे वह सड़क पर गिरकर घायल हो गया।




उसका आरोप है कि बोलेरो चालक ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर उसे गाली दी और जान से मारने की भी धमकी दी। सीएचसी झोझूकलां में प्राथमिक उपचार के बाद उसे दादरी के नागरिक अस्पताल में रेफर किया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तो घायल ने अपने पिता से शिकायत लिखवाई। इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed