फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Car rider shot dead, two companions also missing

कार सवार युवक की गोली मारकर हत्या, दो साथी भी लापता

Mon, 08 Feb 2021 12:38 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 08 Feb 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
Car rider shot dead, two companions also missing
अल्टो की जांच करते डीएसपी जोगेंद्र सिंह और अन्य पुलिसकर्मी। - फोटो : CharkhiDadri
महेंद्रगढ़ चुंगी के समीप रविवार देर शाम एक खोखे पर चाय पी रहे तीन युवकों पर ब्रेजा कार सवार युवकों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। अचानक हुए हमले से घबराकर तीनों दोस्त अपनी अल्टो कार में बैठकर वहां से भाग निकले। तीनों युवकों को अल्टो से भागता देखकर हमलावरों ने अपनी गाड़ी उनके पीछे लगा दी। वहीं, भाग रहे युवकों ने हमलावरों को पीछा आते देख अपनी कार दयानंद नगर के पास गली की तरफ मोड़ दी। लेकिन हमलावरों ने पीछा करना नहीं छोड़ा और आगे चल रही अल्टो कार पर गोलियों की बौछार जारी रखी। पीछे से हो रही फायरिंग अल्टो कार के पिछले शीशे को तोड़ते हुए भीतर बैठे एक युवक के जा लगी। जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अल्टो सवार दो युवकों समेत हमलावरों के बारे में कुछ भी पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गोशाला मोहल्ला निवासी बिंदर (27) रविवार शाम अपने दोस्त छोटन और दिनेश के साथ अल्टो कार से महेंद्रगढ़ चुंगी के समीप एक खोखे में चाय पी रहे थे। इसी बीच एक ब्रेजा कार आकर रुकी। ब्रेजा कार में बैठे लोगों ने अल्टो सवार युवकों पर दनादन फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग से बचने के लिए चाय पी रहे तीन युवक अल्टो कार में बैठकर दयानंद कॉलोनी वाली गली की तरफ भाग निकले। इसके बावजूद ब्रेजा कार सवार पीछा करते हुए पीछे से फायरिंग करते रहे। अल्टो के पिछले शीशे को तोड़ती हुई एक गोली भीतर बैठे युवक बिंदर की जा लगी। पुलिस ने उसका शव अल्टो कार से बरामद किया। वहीं, उसके साथी दिनेश और छोटन का देर रात तक कोई सुराग नहीं लग पाया था। और वह कैंटर चलाता था। वहीं, हत्या की सूचना मिलते ही बिंदर के परिजन भी सिविल अस्पताल पहुंचे। सिटी थाना पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। वहीं सूचना पर सीआईए व एफएसएल टीम मौके पर पहुंची। जानकारी के अनुसार मृतक को एक गोली लगी है। वहीं, डीएसपी जोगेंद्र सिंह भी मौके पर पहुंचे। डीएसपी का कहना है कि अभी मामले को लेकर कुछ नहीं कहा जा सकता। पुलिस फिलहाल जांच कर रही है और जांच पूरी होने के बाद ही हत्या के कारणों की पुष्टि हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed