Dadri: पुलिसकर्मी से उलझे कार सवार दंपती, बस स्टैंड के सामने नाे-पार्किंग जोन में कार खड़ा करने पर हुआ विवाद
दादरी में सुबह करीब साढ़े 10 बजे बस स्टैंड चौकी पुलिस टीम नो-पार्किंग जोन में खड़े वाहनों को हटवा रही थी। पुलिसकर्मियों के अनुसार चालक ने कार वहां से जाने की बजाय उन्हें ही यातायात नियमों का पाठ पढ़ाना शुरू कर दिया और सोशल मीडिया पर उनकी वीडियो वायरल करने की चेतावनी दी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चरखी दादरी में बस स्टैंड के सामने नो-पार्किंग जोन में खड़ी कार हटवाने पर वीरवार सुबह हंगामा हो गया। कार सवार दंपती पुलिसकर्मी से उलझ गए और बाद में चौकी प्रभारी एएसआई संदीप पिलानिया ने मौके पर पहुंचकर न केवल सड़क पर खड़ी गाड़ी हटवाई बल्कि चालाक का पोस्टल चालान भी किया। दुर्व्यवहार का मामला दर्ज करने की चेतावनी देने पर कार सवार वहां से रवाना हुआ।
आधे घंटे तक चली बहस, चौकी इंचार्ज ने मौके पर पहुंचकर करवाया चालान
सुबह करीब साढ़े 10 बजे बस स्टैंड चौकी पुलिस टीम नो-पार्किंग जोन में खड़े वाहनों को हटवा रही थी। उसी दौरान एक कार चालक को वाहन ले जाने की बात कही गई। पुलिसकर्मियों के अनुसार चालक ने कार वहां से जाने की बजाय उन्हें ही यातायात नियमों का पाठ पढ़ाना शुरू कर दिया और सोशल मीडिया पर उनकी वीडियो वायरल करने की चेतावनी दी।
पुलिसकर्मियों के अनुसार इसके बाद चालक के साथ कार में मौजूद दो महिलाएं भी नीचे उतर आईं और उन्हें ही भला-बुरा कहने लगी। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने चौकी प्रभारी एएसआई संदीप पिलानिया को सूचित किया। एएसआई संदीप ने वहां पहुंचकर कार सवार को वहां से जाने को कहा तो वो पुलिसकर्मियों की ही कमी गिनवाने लगा। इसके बाद उक्त चालाक का चालान किया गया।
अधिकारी के अनुसार
ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए सड़क पर खड़े वाहनों को पुलिसकर्मी हटवाते हैं। वीरवार सुबह एक कार चालक पुलिसकर्मियों से उलझ पड़ा। उसका पोस्टल चालान किया गया और उसके बाद वो वहां से गया। -संदीप पिलानिया, एएसआई एवं बस स्टैंड चौकी प्रभारी।
चालक से मारपीट कर कार के तोड़े शीशे
चरखी दादरी के गांव गोपालवास निवासी एक कार चालक से मारपीट कर शीशे तोड़ने का मामला सामने आया है। हमले में घायल हुए चालक के बयान पर बाढड़ा थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार
पुलिस को दिए बयान में घायल अनिल कुमार ने बताया कि वह गांव गोपालवास का निवासी है। वो अपनी गाड़ी लेकर घर जा रहा था। इसी बीच जब वह गांव की बणी में पहुंचा तो एक व्यक्ति ने उसका रास्ता रोक लिया। इसके बाद उसने नीचे उतकर उसके पास आया तो आरोपी ने उसे गाली-गलौज शुरू कर दी। जब उसने विरोध किया तो उक्त व्यक्ति ने अपने हाथ में ली हुई कुल्हाड़ी से उस पर हमला कर दिया। चोट लगने के कारण वह नीचे गिर गया और बाद में आरोपी ने उसके साथमारपीट की।
घायल ने बताया कि इसके बाद आरोपी उसकी गाड़ी के शीशे तोड़कर धमकी देते हुए वहां से चला गया। बाद में उसे गोपी सीएचसी में दाखिल कराया गया। वहां से दादरी और उसके बाद उसे रोहत पीजीआई रेफर किया गया। उसने बताया कि आरोपी ने बिना किसी कारण उसके साथ मारपीट की है। अब उसने पुलिस को अपने बयान दर्ज कराकर आरोपी पर कार्रवाई की गुहार लगाई।