फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Car overturned, one dead, 3 injured

Charkhi Dadri News: कुत्ते को बचाने प्रयास में पलटी कार, एक की मौत, 3 घायल

Thu, 27 Feb 2025 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 27 Feb 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Car overturned, one dead, 3 injured
सोनीपत जिले के खरखौदा में हुई दुर्घटना में क्षतिग्रस्त कार।
चरखी दादरी। सोनीपत जिले के खरखौदा क्षेत्र में मंगलवार को सड़क हादसा हो गया। इसमें पैंतावास कलां निवासी सचिन (27) की मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हो गए। गुरुग्राम में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

गांव पैंतावास कलां निवासी सचिन मंगलवार सुबह कार में सवार होकर चुलकाना धाम जा रहे थे। इस कार में सचिन के चचेरे भाई नवीन, आशीष पुत्र पवन कुमार और रिश्तेदार राजपाल भी सवार थे। इस दौरान मंगलवार सुबह 10:40 बजे जब वे खरखौदा के पास पहुंचे तो कार के सामने अचानक कुत्ता आ गया। इस कुत्ते को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित कार फ्लाईओवर पर पलट कर क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन

इस हादसे में कार चालक सचिन की मौके पर ही मौत हो गई जबकि नवीन, आशीष और राजपाल घायल हो गए। हादसे के बाद राहगीरों ने उन्हें खरखौदा के सरकारी अस्पताल में पहुंचाया। वहां हालत गंभीर होने पर सचिन को गुरुग्राम लाया गया तो वहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। गुरुग्राम के अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंपा। घायल आशीष के बयान पर पुलिस ने कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिनी ट्रक की चपेट में आकर दो बाइक सवार युवक घायल



बौंदकलां। कस्बा से कलानौर जा रहे दो बाइक सवार युवक मिनी ट्रक की चपेट में आकर घायल हो गए। घायल के बयान पर बौंदकलां थाना पुलिस ने आरोपी चालक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में मालकोष निवासी त्रिलोक ने बताया कि वह एक कंपनी में काम करता है। वह 24 फरवरी को अपने दोस्त सोनू के साथ बाइक पर सवार होकर बौंदकलां के पहुंच मार्ग से कलानौर की ओर जा रहा था। जब वह बौंदकलां में पहुंचा तो एक मिनी ट्रक तेज रफ्तार से सामने से आया और उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गए। उन्हें अस्पताल पहुंचानेे के बजाय आरोपी मौके से भाग गया। इसलिए राहगीरों ने दोनों को बौंदकलां के सीएचसी में भर्ती कराया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पीजीआई रोहतक रेफर किया गया। अब स्वास्थ्य में सुधार होने पर उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने आरोपी चालक का पता लगाकर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed