फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Car hits e rickshaw in Dadri, Child dies during treatment, 6 people from same family were injured

Dadri: मासूम ने उपचार के दौरान तोड़ा दम, कार ने ई-रिक्शा को मारी थी टक्कर; चालक पर केस दर्ज

Sun, 19 May 2024 11:52 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sun, 19 May 2024 11:52 AM IST
सार

दादरी के पैंतावास कलां आरओबी पर एक कार ने उनकी रिक्शा में टक्कर मार दी थी। हादसे में दोनों वाहन पलटकर क्षतिग्रस्त भी हो गए। ई-रिक्शा में सवार सभी लोगों को चोटें आई। इसके बाद उपचार के लिए दादरी सिविल अस्पताल में आ गए और गंभीर चोटें होने के कारण चिकित्सक ने उन्हें पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया था।

विज्ञापन
Car hits e rickshaw in Dadri, Child dies during treatment, 6 people from same family were injured
हादसे में दम तोड़ने वाला 4 वर्षीय बच्चा। - फोटो : संवाद

विस्तार

चरखी दादरी के गांव पैंतावास कलां आरओबी पर कार व ई- रिक्शा की टक्कर में शुक्रवार को एक ही परिवार के 6 लोग घायल हुए थे। इनमें से 4 वर्षीय बच्चे मनजीत ने रोहतक के अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक बच्चे के दादा और हादसे में धायल ई-रिक्शा चालक मुरारीलाल के बयान पर पुलिस ने आरोपी कार चालक पर केस दर्ज कर लिया है। वहीं, पुलिस ने रोहतक में पोस्टमार्टम करवाने के बाद बच्चे का शव परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन


समसपुर निवासी मुरारीलाल ने बताया कि वह मजदूरी करता है और उसके तीन बेटे हैं। उसका बेटा विरेंद्र ई-रिक्शा चलाता है। गत 17 मई को वह, विष्णु और उनकी पत्नी सुनीता, मोनू और उसकी पत्नी काजोल, मोनू का बेटा मनजीत, गुड्डी,मंजू और रेहान ऑटो में सवार होकर किसी काम से गांव कितलाना गए थे। काम होने के बाद शाम 6 बजे वे ई-रिक्शा से वापस समसपुर लौट रहे थे। इसी बीच जब वे पैंतावास कलां आरओबी पर पहुंचे तो पीछे से आ रही एक कार ने उनकी रिक्शा में टक्कर मार दी। 
विज्ञापन


हादसे में दोनों वाहन पलटकर क्षतिग्रस्त भी हो गए। ई-रिक्शा में सवार सभी लोगों को चोटें आई। इसके बाद उपचार के लिए दादरी सिविल अस्पताल में आ गए और गंभीर चोटें होने के कारण चिकित्सक ने उन्हें पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। गत शनिवार को हादसे में घायल उसके पोते मनजीत ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। घायल पक्ष का आरोप है कि कार चालक ने लापरवाही व तेज रफ्तार से इस घटना को अंजाम दिया है। अब उन्होंने पुलिस को बयान दर्ज कराकर कार चालक पर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने इस संबंध में आरोपी चालक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed