फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Car driver carrying beer for illegal sale caught

Charkhi Dadri News: अवैध बिक्री के लिए बियर ले जा रहा कार चालक दबोचा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 May 2024 12:28 AM IST
विज्ञापन
Car driver carrying beer for illegal sale caught
चरखी दादरी। गांव खेड़ी बूरा के क्रशर जोन वाले रास्ते पर पुलिस ने अवैध बिक्री के लिए बियर ले जाते हुए कार चालक को दबोचा है। पुलिस को उससे 60 बोतल बियर बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

पुलिस टीम अपराध की रोकथाम के लिए गांव भैरवी में मौजूद थी। इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि खेड़ी बूरा के शराब ठेके से एक कार चालक बियर लेकर खेड़ी बूरा से खेड़ी बत्तर क्रशर जोन की ओर जा रहा है। पुलिस ने सूचना के आधार पर नाकाबंदी कर दी और वहां से गुजरने वाले वाहनों की जांच की गई। इस दौरान एक सफेद रंग की गाड़ी की तलाशी ली गई तो उसमें पांच पेटी बियर मिली। पुलिस ने चालक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान रोहतक के अटायल निवासी पुरुषोत्तम के रूप में बताई। इसके बाद पुलिस ने लाइसेंस की मांगा तो वह दिखाने में असमर्थ रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed