फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Car collides with faulty trolley

Charkhi Dadri News: सड़क किनारे खड़े खराब ट्राले से टकराई कार, क्रशर मुंशी की मौत

Sat, 13 Apr 2024 02:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 13 Apr 2024 02:40 AM IST
विज्ञापन
Car collides with faulty trolley
दादरी में मौके पर खड़ा ट्राला और आशीष की क्षतिग्रस्त कार। 
चरखी दादरी। दादरी-बाढड़ा मुख्यमार्ग पर वीरवार रात खेड़ीबूरा गांव के पास एक कार सड़क किनारे खराब खड़े ट्राले से टकरा गई। हादसे में कार चालक भिवानी जिले के ग्राम निमड़ी वाली निवासी क्रशर मुंशी की मौत हो गई। मृतक के बड़े भाई के बयान पर पुलिस ने ट्राला चालक पर केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में निमड़ी वाली निवासी कुलदीप ने बताया कि उनके छोटे भाई आशीष खेड़ी जोन स्थित एक क्रशर पर मुंशी थे। वीरवार रात वह कार में सवार होकर दादरी आ रहे थे। क्रशर जोन से निकलने के बाद जब वह खेड़ी बूरा गांव के पास स्थित एक होटल के सामने पहुंचे तो आशीष की कार वहां खराब खड़े ट्राले से टकरा गई। हादसे में आशीष गंभीर रूप से घायल हो गए और अस्पताल लाने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस टीम पहले घटनास्थल और फिर अस्पताल पहुंची। पुलिस ने देर रात ही आशीष के शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया। सदर थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed