{"_id":"6054e21d8ebc3ec89b7f67c5","slug":"cantor-crushed-bike-airforce-worker-dies-charkhidadri-news-rtk600698719","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंटर ने बाइक को रौंदा, एयरफोर्स कर्मी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंटर ने बाइक को रौंदा, एयरफोर्स कर्मी की मौत
विज्ञापन
मृतक अंकुश। फाइल फोटो
- फोटो : CharkhiDadri
दादरी-महेंद्रगढ़ रोड पर चांगरोड के समीप शुक्रवार सुबह एक तेज रफ्तार कैंटर चालक ने सामने से बाइक को रौंद दिया। हादसे में बाइक सवार एयरफोर्स कर्मी की मौत हो गई। मृतक महेंद्रगढ़ के कुकसी गांव का रहने वाला था। झोझूकलां थाना पुलिस ने दादरी सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। इस संबंध में मृतक के छोटे भाई के बयान पर कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
जानकारी के अनुसार कुकसी निवासी अंकुश (21) डेढ़ साल पहले एयरफोर्स में बतौर कांस्टेबल भर्ती हुआ था। वह करीब एक माह पहले छुट्टी लेकर घर आया था। शुक्रवार सुबह वह बाइक पर सवार होकर किसी काम से दादरी आ रहा था। जब वह चांगरोड के समीप पहुंचा तो दादरी की तरफ से आ रही कैंटर ने उसकी बाइक को सीधी टक्कर मार दी। हादसे में अंकुश गंभीर रूप से घायल हो गया और आरोपी चालक कैंटर छोड़कर फरार हो गया। इसके बाद उपचार के लिए उसे सिविल अस्पताल लाया गया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
हादसे की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन भी सिविल अस्पताल पहुंच गए। वहीं, दुर्घटनास्थल का जायजा लेने के बाद झोझूकलां थाना पुलिस भी अस्पताल पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने मृतक के छोटे भाई अनुज के बयान दर्ज मामला दर्ज कर लिया है। मृतक अंकुश अविवाहित था।
विज्ञापन
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। मृतक के भाई के बयान पर कैंटर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपी चालक को हम गिरफ्तार कर लेंगे।
- राकेश, हेड कांस्टेबल एवं जांच अधिकारी