फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   canter driver died

Charkhi Dadri News: एनएच-152 डी पर टकराए दो वाहन, कैंटर चालक की मौत

Sun, 16 Jun 2024 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 16 Jun 2024 11:26 PM IST
विज्ञापन
canter driver died
चरखी दादरी। नेशनल हाईवे 152 डी पर दो वाहन टकरा गए। हादसे में कैंटर चालक की मौत हो गई, जबकि दूसरा चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। मृतक कर्मबीर (32) करनाल जिले के खेड़ी नूर गांव का रहने वाला था। पिता के बयान पर दादरी सदर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव खेड़ी नूर निवासी कर्मबीर चार बहन-भाइयों में सबसे बड़ा था। शनिवार को वह यूपी के सहारनपुर से कैंटर में आम भरकर जयपुर के लिए रवाना हुआ था। देर रात जब वह नेशनल हाईवे-152 डी पर समसपुर गांव के समीप पोल नंबर 164 के पास पहुंचा तो किसी अज्ञात वाहन ने उसके कैंटर को टक्कर मार दी। हादसे में कर्मबीर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची डायल 112 टीम घायल को उपचार के लिए सिविल अस्पताल लेकर आई।
विज्ञापन

यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद सूचना मृतक कर्मबीर के परिजनों को दी गई। रविवार दोपहर मृतक के परिजन अस्पताल पहुंचे। जांच अधिकारी एएसआई विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस ने कागजी प्रक्रिया पूरी की और पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतक के पिता खुशीराम के बयान पर अज्ञात वाहन चालक पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed