{"_id":"697cfa5f7e4f56b02c0f83a6","slug":"cancer-patients-will-get-great-relief-in-civil-hospital-modern-facilities-will-be-available-in-day-care-centre-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1009-150793-2026-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: नागरिक अस्पताल में कैंसर मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत, डे-केयर सेंटर में मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: नागरिक अस्पताल में कैंसर मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत, डे-केयर सेंटर में मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं
Sat, 31 Jan 2026 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sat, 31 Jan 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
दादरी के नागरिक अस्पताल में बनाया गया कैंसर डे-केयर सेंटर।
- फोटो : 1
चरखी दादरी। जिला मुख्यालय पर स्थित नागरिक अस्पताल में संचालित कैंसर डे-केयर सेंटर अब जल्द ही आधुनिक सुविधाओं व बेहतर बुनियादी ढांचे के साथ पूर्ण रूप से कार्य करना शुरू कर देगा। झज्जर जिले के बाढसा स्थित नेशनल कैंसर इंस्टीट्यूट की दो सदस्यीय टीम ने वीरवार शाम को स्थानीय नागरिक अस्पताल में संचालित कैंसर डे-केयर सेंटर का निरीक्षण किया। टीम ने जिला स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को इसमें कुछ आधारभूत बदलाव करने के सुझाव दिए हैं।
एनसीआई की टीम ने कैंसर डे-केयर सेंटर के मौजूदा वार्ड का दौरा किया और इसे और अधिक प्रभावी बनाने व मरीजों की सहुलियत को ध्यान में रखते हुए कुछ आधारभूत बदलावों के सुझाव दिए। जिनमें रैंप बनाना आदि शामिल हैं। विभाग ने इन सुझावों पर अमल करते हुए आगामी प्रक्रिया शुरू कर दी है।
45 मरीजों का किया जा रहा है उपचार
वर्तमान में कैंसर डे-केयर सेंटर में एनसीआई की ओर से उपलब्ध करवाई गई सूची के अनुसार जिले के 45 कैंसर ग्रस्त मरीजों का उपचार किया जा रहा है। दादरी में विशेषज्ञ न होने से एनसीआई के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा दिए गए परामर्श के आधार पर मरीजों का उपचार किया जा रहा है। दादरी में संचालित कैंसर डे-केयर सेंटर में तैनात चिकित्सकों को विशेष प्रशिक्षण दिया जा चुका है।
विज्ञापन
उपकरणों व दवाओं की भेजी मांग
दादरी में संचालित कैंसर डे-केयर सेंटर को प्रभावी बनाने के लिए जिला स्वास्थ्य विभाग ने कमर कस ली है। विभाग की ओर से आवश्यक उपकरणों व दवाओं की डिमांड उच्च अधिकारियों को भेज दी गई है।
विधायक की मांग पर मुख्यमंत्री ने की थी घोषणा
गौरतलब है कि पिछले वर्ष हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दादरी के विधायक सुनील सांगवान की मांग पर बजट सत्र के दौरान दादरी में कैंसर डे-केयर सेंटर खोलने की घोषणा की थी। विधायक सुनील सांगवान ने क्षेत्र के कैंसर मरीजों की पीड़ा को देखते हुए यह मुद्दा उठाया था। जिस पर सरकार ने इसे प्राथमिकता देते हुए बजट में स्थान दिया था।
वर्जन :
नागरिक अस्पताल में कैंसर डे-केयर सेंटर में छह बेड के साथ-साथ उपकरण भी लगाए जा चुके हैं। एनसीआई से प्राप्त सूची व परामर्श के अनुसार सेंटर में मरीजों का उपचार किया जाता है। वीरवार को टीम ने दौरा कर कुछ आधारभूत बदलाव के सुझाव दिए हैं। जल्द ही सिविल सर्जन के माध्यम से इन पर अमल किया जाएगा। - डॉ. कमल कुमार, नोडल अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग, दादरी।