फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Canal water of five districts closed due to canal break from main head

मुख्य हेड से नहर टूटने पर पांच जिलों का नहरी पानी बंद

Mon, 28 Jun 2021 11:06 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jun 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Canal water of five districts closed due to canal break from main head
चरखी दादरी। जेएलएन हेड के तहत बेरी के समीप नहर टूटने से चरखी दादरी सहित पांच जिलों में नहरी पानी की आपूर्ति बंद हो गई है। इस नहर को ठीक करने में तीन दिन का समय लगेगा। इसके चलते मेन खुबडू़ हैड से पानी बंद करवाया गया है। नहर टूटने से जितने दिन पानी बाधित होगा, उसकी पूर्ति के लिए इन जिलों को अतिरिक्त पानी मिलेगा।
विज्ञापन

जिले की नहरों में 25 जून को पानी छोड़ा गया था, अब नहर टूटने से पानी बंद हो गया है। जेएलएन हेड से चरखी दादरी, रोहतक, रेवाड़ी ,महेंद्रगढ़ व नारनौल जिला को पानी छोड़ा जाता है। जेएलएन में 2800 क्यूसेक पानी चल रहा था। रविवार को बेरी के समीप जेएलएन नहर में दरार आ गई। नहर में करीब 120 फुट चौड़ी दरार आने से पानी तेज गति से खेतों में भरने लगा। करीब 300 एकड़ भूमि जलमग्र हो गई। नहर पर तैनात बेेलदार ने इसकी सूचना सिंचाई विभाग अधिकारियों को दी।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग अधिकारी जेसीबी मशीन, मजदूर व अन्य सामान लेकर मौके पर पहुंचे और नहर को पाटने का काम शुरू किया। सोमवार को भी नहर को पाटने का काम जारी रहा। बुधवार तक नहर ठीक हो सकेगी। उसके बाद ही दादरी सहित इन पांचों जिलों के लिए पानी छोड़ा जाएगा। जितने दिन पानी बंद होगा उसके एवज में इन जिलों को अतिरिक्त पानी मिलेगा। चरखी दादरी जिले की नहरों में 800 क्यूसेक पानी छोड़ा रखा था जो अब बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेरी के समीप नहर टूटी हुई है जिससे दादरी जिले की नहरों में भी पानी बंद है। दो से तीन दिनों में नहर को ठीक कर दिया जाएगा। उसके बाद जिला की नहरों में पानी फिर छोड़ा दिया जाएगा।
वेदपाल सिंह, एक्सईएन, सिंचाई विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed