फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Canal broke down in Achina village of Charkhi Dadri

चरखी दादरी: अचीना में टूटी नहर, 500 एकड़ से अधिक फसल जलमग्न, गेहूं-सरसों की फसल को नुकसान

Fri, 11 Mar 2022 10:29 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 11 Mar 2022 10:29 AM IST
सार

बौंदकलां डिस्ट्रीब्यूटरी पानी से लबालब चल रही थी। गुरुवार रात करीब एक बजे नहर का 40 फुट का टुकड़ा टूट गया। इससे पानी  खेतों में भर गया।

विज्ञापन
Canal broke down in Achina village of Charkhi Dadri
खेतों में भरा पानी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

चरखी दादरी के गांव अचीना में गुरुवार देर रात नहर टूट गई। इससे आस-पास के खेतों की करीब  500 एकड़ फसल जलमग्न हो गई। बताया जा रहा है कि नहर में तीन दिन से पानी  चल रहा था। सिंचाई विभाग की टीम ने नहर के टूटे टुकड़े को दुरुस्त करने की कवायद शुरू कर दी है। वहीं, प्रभावित किसानों ने सरकार से उचित मुआवजा देने की मांग की है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बौंदकलां डिस्ट्रीब्यूटरी पानी से लबालब चल रही थी। गुरुवार रात करीब एक बजे नहर का 40 फुट का टुकड़ा टूट गया। इससे पानी  खेतों में भर गया। ग्रामीणों ने बताया कि करीब 500 एकड़ में खड़ी गेहूं और सरसों की फसल को इससे नुकसान पहुंचने का अंदेशा है। वहीं, मामले की सूचना मिलते ही सिंचाई विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। किसान रमेश, सतबीर, दयानंद, मीर सिंह, हरिओम, मनमोहन व राजेंद्र का कहना है कि नहर टूटने के कारण उनकी पकी-पकाई फसल नष्ट हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed