फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   campaign against electric stealing stop

Charkhi Dadri News: बारिश से थमा बिजली चोरी पकड़ो अभियान, सितंबर से फिर पकड़ेगा गति

Tue, 05 Aug 2025 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 05 Aug 2025 11:03 PM IST
विज्ञापन
campaign against electric stealing stop
पेज-2 की प्रस्तावित लीड
विज्ञापन


फोटो 20
शहर के रेलवे रोड स्थित बिजली सब स्टेशन का पावर ग्रिड। संवाद
- शहर में 20 तो ग्रामीण क्षेत्रों में 45 फीसदी तक बना लाइन लॉस, दो हजार डिफाॅल्टर उपभोक्ता भी बिजली निगम के लिए बने हैं सिरदर्द
संवाद न्यूज एजेंसी

चरखी दादरी। बिजली निगम का चोरी रोको अभियान मानसून की वजह से रुक गया है। अब सितंबर माह से निगम इस मुहिम को फिर से शुरू करेगा। अधिकारियों का तर्क है कि फिलहाल बारिश की वजह से यह काम नहीं हो पा रहा है। इसमें कई प्रकार की बाधाएं आ रही हैं।
चेकिंग अभियान के लिए बिजली निगम ने डिविजन स्तर पर टीमें बना रखी हैं। इसके अलावा, बीच-बीच में राज्य में बड़े पैमाने पर एक दिन चेकिंग अभियान भी चलाया जाता है। इस समय शहर में बिजली लाइन लॉस 20 प्रतिशत बना हुआ है। ग्रामीण क्षेत्रों में 20 से 45 प्रतिशत है। लाइन लॉस 20 प्रतिशत से ज्यादा होने पर निगम को घाटा झेलना पड़ता है।
विज्ञापन

दरअसल, लाइन लॉस कम करने के लिए निगम की ओर से चेकिंग अभियान चलाकर बिजली चोरी पकड़ी जाती है। चोरी कम करने के लिए गलियों में पोल पर मीटर लगाए गए हैं। मोटा केबल भी लगोरखी हैं। ताकि, इनमें कट की गुंजाइश न रहे। निगम नगर में 24 घंटे बिजली की आपूर्ति कर रहा है। अब तापमान अनुकूल होने पर आपूर्ति सामान्य रूप से हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- शहर में 12 फीडर व 20 हजार उपभोक्ता
दादरी शहर में 12 फीडर हैं। 20 हजार से ज्यादा उपभोक्ता हैं। वहीं, जिले में एक लाख 70 हजार उपभोक्ता हैं। शहर में निगम की चार टीमें बिजली चोरी रोकने के लिए लगा रखी हैं। गांवाें में डिविजन स्तर पर दो से तीन टीमें बना रखी हैं। गांवों में बिजली की ज्यादा मात्रा में चोरी होती रही है। हालांकि, गत चार-पांच वर्षों में गांवों में भी बिजली चोरों पर काफी अंकुश लगा है। जगमग योजना लागू होने के बाद से चोरी पर रोक लगी है। जिन गांवों में लाइन लॉस 20 प्रतिशत से कम है, उनमें 24 घंटे बिजली आपूर्ति की जा रही है।


- डिफाॅल्टर उपभोक्ताओं के काटे जा रहे कनेक्शन
बिजली निगम के लिए करीब दो हजार डिफाॅल्टर उपभोक्ता सिरदर्द जरूर बन रहे हैं। निगम की टीमें इन उपभोक्ताओं के कनेक्शन भी काट रही हैं और वसूली की जा रही है। बिजली निगम की ओर से उपभोक्ताओं के घरों के लोड की भी जांच की जा रही है। रिकाॅर्ड में दर्ज से ज्यादा लोड मिलने पर जुर्माना वसूलने का प्रावधान है।


वर्सन
बारिश सीजन के बाद चोरी रोकने की मुहिम चलेगी। बारिश की वजह से कुछ बाधाएं आ रही हैं। सितंबर में तेज गति से यह अभियान चलेगा। निगम की बिजली चोरों पर नजर है।

-गौरव कुमार, एसडीओ, बिजली निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed