{"_id":"64da71b9b6e8f06f7d0cf74c","slug":"calling-the-voter-a-demonic-tendency-is-an-insult-to-the-great-people-of-india-and-haryana-omprakash-charkhidadri-news-c-126-1-cdr1001-4666-2023-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदाता को राक्षस प्रवृत्ति का कहना भारत व हरियाणा की महान जनता का अपमान : ओमप्रकाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदाता को राक्षस प्रवृत्ति का कहना भारत व हरियाणा की महान जनता का अपमान : ओमप्रकाश
Mon, 14 Aug 2023 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Mon, 14 Aug 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
बाढड़ा में आयोजित पन्ना प्रमुख सम्मेलन में मौजूद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़, किसान मोर्च प्
चरखी दादरी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने बाढड़ा विधानसभा पन्ना प्रमुख सम्मेलन में रणदीप सुरजेवाला के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि सुरजेवाला के बयान से लगता है कि भगवान ने उनके कर्मों को देखते हुए उनकी मति (बुद्धि ) हर ली है।
धनखड़ ने कहा कि रामायण की चौपाई में भी कहा गया है कि राजा को मैं दारुण दुख देई - ताकि मति पहले हर लेऊर, ये ही हाल कांग्रेस नेता सुरजेवाला का है। उन्होंने विभाजन विभीषिका के दौरान बलिदान हुए सभी शहीदों को विनम्र श्रद्धांजलि दी। धनखड़ ने कहा कि जनता जनार्दन ईश्वर का रूप है। मतदाता को राक्षस प्रवृत्ति का कहना भारत व हरियाणा की महान जनता का घोर अपमान है। कांग्रेस की नीति और नीयत पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि यह सब संगत का असर है। धनखड़ ने कहा कि भारत देश के जागरूक संवेदनशील मतदाताओं के लिए राक्षसी वृत्ति जैसे शब्द कहना कांग्रेस की सोच को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने तीन लाख 27 हजार बलिदानियों की शौर्यगाथा को छिपाने का पाप किया है। शहीद भगत सिंह जैसे महान क्रांतिकारी के गांव को पाकिस्तान को देने का पाप कांग्रेस ने किया है।
- ये भी रहे मौजूद
इस मौके पर पूर्व विधायक एवं किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुखविंद्र मांढ़ी, सांसद धर्मबीर सिंह की पत्नी मुन्नी देवी, जिला अध्यक्ष सतेंद्र परमार, जिला प्रभारी कमल यादव, रामकिशन शर्मा, नगर परिषद चेयरमैन बक्शीराम सैनी, टीनू फौगाट आदि मौजूद रहे।