फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   cab driver carrying a booking in Dadri died of a heart attack mid-way, he was taking the couple to Pinjore

Dadri: बुकिंग लेकर जा रहे कैब चालक की बीच रास्ते दिल का दौरा पड़ने से मौत, दंपती को लेकर जा रहा था पिंजौर

Tue, 08 Apr 2025 03:30 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 08 Apr 2025 03:30 PM IST
सार

सूचना मिलने के बाद दोपहर को मृतक के परिजन दादरी पहुंचे और इसके बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी की। शहर थाना प्रभारी सन्नी सिंह ने बताया कि हेड कांस्टेबल अजीत सिंह ने कागजी कार्यवाही कर मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन
cab driver carrying a booking in Dadri died of a heart attack mid-way, he was taking the couple to Pinjore
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पिंजौर निवासी कैब चालक अमरीक सिंह की एनएच-152 डी पर दादरी के समीप दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। वो अंबाला निवासी दंपती को लेकर जयपुर जा रहा था और बीच रास्ते तबीयत बिगड़ गई। दादरी शहर थाना पुलिस ने नागरिक अस्पताल में मृतक का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन


पुलिस को दिए बयान में अंबाला कैंट निवासी पूनम ने बताया कि मंगलवार को वो अपने पति के साथ कैब में सवार होकर जयपुर जा रही थी। कैब कंपनी ने पिंजौर निवासी अमरीक सिंह को उनके पास भेजा था। वो एनएच-152 डी से होते हुए जयपुर जा रहे थे। उसी दौरान जब वो चरखी दादरी के समीप पहुंचे तो चालक अमरीक सिंह की तबीयत बिगड़ गई। उन्होंने तत्काल उसे एक अस्पताल में दिखाया और वहां दवा देने पर भी तबीयत में सुधार नहीं हुआ।
विज्ञापन


पूनम ने बताया कि इसके बाद अमरीक सिंह की तबीयत और बिगड़ने लगी। उसके पति को गाड़ी चलानी नहीं आती थी और इसके चलते उक्त अस्पताल का एक स्टाफ सदस्य गाड़ी चलाकर उन्हें दादरी नागरिक अस्पताल लेकर आया और वहां पहुंचने पर अमरीक सिंह को मृत घोषित किया गया। इसके बाद शहर थाना पुलिस से जांच अधिकारी अजीत कुमार अस्पताल पहुंचे और उन्होंने कैब कंपनी से संपर्क कर मामले की जानकारी देते हुए मृतक के परिजनों का मोबाइल नंबर लेकर संपर्क किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर को दादरी पहुंचे मृतक के परिजन
सूचना मिलने के बाद दोपहर को मृतक के परिजन दादरी पहुंचे और इसके बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी की। शहर थाना प्रभारी सन्नी सिंह ने बताया कि हेड कांस्टेबल अजीत सिंह ने कागजी कार्यवाही कर मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed