{"_id":"6425dc5fb8ae6e1c1c053cf4","slug":"by-writing-a-suicide-note-the-person-hanged-himself-in-the-plot-charkhidadri-news-c-21-1-93564-2023-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: सुसाइड नोट लिख व्यक्ति ने प्लॉट में लगाया फंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: सुसाइड नोट लिख व्यक्ति ने प्लॉट में लगाया फंदा
Fri, 31 Mar 2023 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Fri, 31 Mar 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
देशराम के पास से बरामद हुआ सुसाइड नोट
बौंदकलां। अचीना निवासी एक व्यक्ति ने वीरवार सुबह सुसाइड नोट लिखकर प्लॉट में फंदा लगा लिया। बौंदकलां थाना पुलिस ने दादरी सिविल अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने इस संबंध में इत्तफाकिया की कार्रवाई की है। पुलिस ने जांच के लिए सुसाइड नोट को अपने कब्जे में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार अचीना निवासी देशराम (53) का शव परिजनों को प्लॉट में फंदे पर लटका मिला। देशराज के पास से एक चार लाइन का सुसाइड नोट मिला, जिसमें उसने लिखा कि मैं आत्महत्या का जिम्मेदार खुद हूं। किसी को पुलिस तंग न करे। मेरी किसी से कोई तकलीफ नहीं है। मैं आत्महत्या खुद कर रहा हूं।
वहीं, मामले की सूचना मिलते ही बौंदकलां थाना के अधीन आने वाली अचीना ताल चौकी से पुलिस टीम मौके पर पहुंची और देशराम के शव व सुसाइड नोट को कब्जे में ले लिया। इसके बाद पुलिस ने शव सिविल अस्पताल में भेजा और कागजी कार्रवाई पूरी कर पोस्टमार्टम कराया। देशराम का शव उसकी पत्नी सुशीला ने देखा और बेटे मोहित के बयान पर पुलिस ने इत्तफाकिया की कार्रवाई की।
विज्ञापन
वर्जन::
शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। इस संबंध में इत्तफाकिया की कार्रवाई की गई है।
-रोहित कुमार, हेड कांस्टेबल एवं जांच अधिकारी, अचीना ताल चौकी
फोटो 05 सिविल अस्पताल में देशराम के शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए कागज तैयार करती पुलिस टीम। संवाद
फोटो 06 देशराम के पास से बरामद हुआ सुसाइड नोट। संवाद