फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   By putting complaints in the box, students are expressing their anguish about the vacant posts of teachers.

Charkhi Dadri News: पेटिका में शिकायत डालकर विद्यार्थी बयां कर रहे शिक्षकों के खाली पदों की टीस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Dec 2023 10:59 PM IST
विज्ञापन
By putting complaints in the box, students are expressing their anguish about the vacant posts of teachers.
शहीद दलबीर सिंह राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल में लगी शिकायत पेटिका।
चरखी दादरी। शिक्षकों के पद खाली होने की टीस विद्यार्थियों के मन में भी है। स्कूलों में लगी शिकायत पेटिका के जरिये वो इसे बयां कर रहे हैं। राजकीय स्कूल परिसर में लगाई गई पेटिका में डाली गई शिकायत के जरिये शिक्षक की कमी से पीरियड खाली जाने पर होने वाली समय की बर्बादी का जिक्र विद्यार्थी खुलकर कर रहे हैं। सबसे अधिक पेटिका में ये ही शिकायतें आ रही हैं।
विज्ञापन

पड़ताल में सामने आया कि विद्यार्थी स्कूल में सफाई के प्रति भी जागरूकता दिखा रहे हैं। शौचालयों की नियमित सफाई संबंधी शिकायतें भी वो पेटिका के जरिये कर रहे हैं। वहीं, स्कूल हेडमास्टर ने एक टीचर की पेटिका में आने वाली शिकायतें चेक करने की डयूटी लगाई हुई है। कुछ स्कूलों में शिकायतें उसी दिन चेक की जा रही हैं तो कुछ में तीन से चार दिन में पेटिका खोलकर चेक की जा रही है। जिले के सभी स्कूलों में करीब 42 हजार विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में बौंदकलां, दादरी व बाढड़ा तीन ब्लॉक हैं। इन तीनों ब्लॉक में करीब 365 प्राइमरी, मिडल, हाई व सीनियर सेकेंडरी स्कूल हैं। इनमें करीब 2800 शिक्षक कार्यरत हैं। स्कूलों में कई बार अनैतिक मामले सामने आते रहे हैं। यह मुद्दा बीते विधानसभा सत्र में भी जोर-शोर उठाया गया था। इसी प्रकार विद्यार्थियों की और भी बहुत-सी शिकायतें होती हैं जिनका निवारण करना जरूरी होता है। कई बार संकोच के चलते विद्यार्थी परोक्ष रूप से शिक्षक के समक्ष अपनी व्यक्तिगत शिकायत नहीं रख सकता। इन तमाम बिंदुओं को देखते हुए विभाग ने सभी स्कूलों में शिकायत पेटिका रखवाने का निर्णय लिया है। इस समय सभी स्कूलों में शिकायत पेटिका रखवा दी गई हैं। इन पेटिकाओं में विद्यार्थियों ने शिकायतें डालनी शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


- इस प्रकार की आ रही हैं शिकायतें
विद्यार्थी पेटिका में पीरियड खाली होने पर शिक्षक की तैनाती करवाने की मांग कर रहे हैं। इसी प्रकार शौचालयों की नियमित रूप से सफाई करवाने व पेयजल की उचित व्यवस्था करवाने की बात भी शिकायतों में सामने आ रही हैं।

- इन तीन राजकीय स्कूलों में लगी मिली पेटिका
शहर स्थित शहीद दलबीर सिंह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक में जायजा लिया तो वहां शिकायत पेटिका लगी मिली। स्कूल में पेटिका बरामदे में लगी मिली। इसी प्रकार नगर स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में पेटिका प्राचार्य कक्ष के बाहर लगी मिली। वहीं, रावलधी राजकीय स्कूल में भी पेटिका लगी मिली। विभागीय अधिकारियों का तर्क है कि सभी स्कूलों में पेटिका लगा दी गई हैं। इनमें आने वाली शिकायतों की जांच की जा रही है। पेटिका चेक करने को लेकर भी विभाग अधिकारियों की अलग-अलग राय सामने आ रही है। कोई अधिकारी सप्ताह में एक बार चेक करवाने की बात कर रहा है तो कुछ प्रतिदिन या दो-तीन दिन में चेक करवाने की बात कर रहे हैं।


------------------------------------सभी स्कूलों में शिकायत पेटिका रखवा दी गई हैं। स्कूल स्तर पर एक टीचर की पेटिका चेक करने के लिए डयूटी लगा रखी है। पेटिका में आने वाली शिकायतों को प्रतिदिन चेक किया जा रहा है। शिकायतों का तत्परता से समाधान किया जाता है। स्कूल हेडमास्टर को हिदायतें जारी की हुईं हैं। - राजबाला मलिक, बीईओ, चरखी दादरी ब्लॉक


----------------------------------------सभी स्कूलों में शिकायत पेटिका रखवा दी गई हैं। पेटिका में आने वाली शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है। पेटिका में शिकायतें आ रही हैं।
-राजबाला फौगाट, बीईओ, बौंदकलां ब्लॉक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed