{"_id":"6a00ceb6559c7332d10f1a2f","slug":"by-election-panchs-of-8-wards-and-one-block-member-elected-unopposed-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1009-155026-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"उप चुनाव : 8 वार्डों के पंच और एक ब्लॉक सदस्य बने निर्विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उप चुनाव : 8 वार्डों के पंच और एक ब्लॉक सदस्य बने निर्विरोध
Mon, 11 May 2026 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Mon, 11 May 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। पंच और पंचायत समिति के उप चुनाव में रविवार को कई स्थानों पर मतदान नहीं हुआ। कई वार्डों में उम्मीदवारों के केवल एक-एक नामांकन आने से उन्हें निर्विरोध घोषित कर दिया गया जबकि कुछ सीटों पर कोई भी उम्मीदवार मैदान में नहीं उतरा।
जिला प्रशासन की ओर से कुल 20 पंचायत वार्डों में पंच और वार्ड 21 की एक ब्लॉक समिति सदस्य सीट के लिए चुनाव प्रक्रिया शुरू की गई थी। इसके बाद आठ पंच और एक ब्लॉक समिति सदस्य निर्विरोध चुने गए हैं। वहीं 11 पंच पदों पर कोई नामांकन नहीं आया और एक नामांकन रद्द होने के कारण चुनाव नहीं हो सके।
निर्वाचित पंच और ब्लॉक समिति सदस्य
आबिदपुर वार्ड 1 : रफीक
टिकाण वार्ड 3 : विद्यानंद
मालकोष वार्ड 11 : भूपेंद्र
चिड़िया वार्ड 6 : राजबीर
मैहड़ा वार्ड 8 : अमित कुमार
रामलवास वार्ड 1 : महावीर
उमरवास वार्ड 2 : पवन कुमार
रामपुरा वार्ड 8 : रवि कुमार
वार्ड-21 की ब्लॉक समिति : ललित कुमार
-- -
चुनाव आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार रविवार को मतदान होने थे। जहां उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए हैं वहां परिणाम घोषित कर दिए हैं। जिन पदों के लिए आवेदन नहीं आए वहां चुनाव आयोग के निर्देशानुसार दोबारा चुनाव करवाए जाएंगे। - दिनेश शर्मा, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी, दादरी।