फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   busses ready for cet

Charkhi Dadri News: 48 हजार युवा देंगे सामान्य पात्रता परीक्षा, दो दिन में 400 बसों का होगा संचालन

Thu, 17 Jul 2025 10:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 17 Jul 2025 10:45 PM IST
विज्ञापन
busses ready for cet
दादरी बस स्टैंड परिसर में बूथों पर खड़ी बसें। संवाद
परिवहन
विज्ञापन

फोटो: 18
दादरी बस स्टैंड परिसर में बूथों पर खड़ीं बसें। संवाद
- दादरी परिवहन विभाग ने 26 व 27 जुलाई को होने वाली परीक्षा के लिए शुरू की तैयारियां, नई अनाज मंडी में बनेगा अस्थायी बस स्टैंड
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। प्रदेश में 26 और 27 जुलाई को होने वाली सामान्य पात्रता परीक्षा के लिए जिला परिवहन विभाग ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। अधिकारियों का कहना है कि परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाने के लिए अस्थायी बस स्टैंड बनाने व अन्य संसाधन जुटाने की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। अधिकारियों का मानना है कि दादरी और भिवानी जिले से 48,000 परीक्षार्थियों को केंद्र तक पहुंचाने के लिए प्रतिदिन 200 बसों का संचालन किया जाएगा।
इसके अलावा, दिव्यांग प्रतिभागियों को घर से परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने के लिए अलग से वाहनों की व्यवस्था की गई है। परिवहन विभाग के अधिकारियों का दावा है कि परीक्षार्थियों को किसी भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। वहीं, परीक्षा के मद्देनजर विभाग ने अधिकारियों व कर्मचारियों की छुट्टियां भी रद्द कर दी हैं।
विज्ञापन

परिवहन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि परीक्षार्थियों को समय पर केंद्र तक पहुंचाने के लिए नई अनाज मंडी में अस्थायी बस स्टैंड बनाया जाएगा। वहां रात्रि ठहराव के लिए टेंट और खाने का भी प्रबंध किया जाना है। इसके अलावा, जिला उपायुक्त ने सभी धर्मशाला संचालकों को इस अवधि में प्रतिष्ठानों को परीक्षार्थियों के लिए खुला रखने के आदेश जारी किए है। उन्होंने बताया कि अबकी बार सभी केंद्र उम्मीदवारों के नजदीक ही बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- यात्रियों के लिए चलेंगी बेड़े में शामिल आधी बसें
परिवहन विभाग के अधिकारी पवन कुमार ने बताया कि तीज के त्योहार पर यात्रियों की अधिक संख्या को देखते हुए बेड़े की आधी बसों को रूटों पर चलाया जाएगा। ताकि, बस स्टैंड पर आने वाले यात्रियों को सफर के दौरान किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।
- एप के माध्यम से होगी सीटों की बुकिंग
परीक्षा केंद्रों के लिए जाने वाले परीक्षार्थियों को एप के माध्यम से सीट बुकिंग करवानी होगी। ताकि, इसी अनुसार बसों की व्यवस्था की जा सके। सरकार जल्दी ही एप जारी आवेदकों को अपना डेटा अपलोड करने का आदेश जारी कर सकती है।


वर्सन:
विभाग की ओर से परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाने की व्यवस्था की जाएगी। प्रतिदिन करीब 200 बसों का संचालन किया जाएगा। इसके मद्देनजर स्कूलों की बसें भी हायर की जाएंगी। दादरी और भिवानी जिले से लगभग 48 हजार युवा सीईटी में भाग लेंगे।
-पवन कुमार, यातायात प्रबंधक, दादरी परिवहन डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed