फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Bus tire burst for the fifth time in 20 days, students traveling risking their lives

20 दिन में पांचवीं बार फटा बस का टायर, जान जोखिम में डाल सफर कर रहे विद्यार्थी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Bus tire burst for the fifth time in 20 days, students traveling risking their lives
चरखी दादरी। चरखी दादरी रोहतक रोड पर परिवहन व्यवस्था चरमराई हुई है। दादरी से बौंद तक मेन रोड पर पड़ने वाले गांवो के लिए बस सेवा न के बराबर है। विशेषकर सुबह के समय छात्र-छात्राओं और शहर में आने वाले ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वीरवार सुबह रोहतक की तरफ से दादरी आ रही एक निजी बस में अत्यधिक यात्री होने के कारण रावलधी आईटीआई के पास टायर फट गया। हालांकि बड़ा हादसा होने से टल गया, लेकिन सवारियां अधिक होने के कारण बस का टायर फटने की पिछले 20 दिनों में यह पांचवीं घटना है।
विज्ञापन

चरखी दादरी जिले में परिवहन व्यवस्था पर कई बार सवाल उठ चुके हैं। जिले के विभिन्न गांवों के रूटों पर बसों की सेवा अभी तक शुरू नहीं हो पाई है। जो बसें रोहतक डिपो से चलकर चरखी दादरी पहुंच रही हैं, वे सांवड़ व सांजरवास तक भर जाती हैं और खिड़कियों में भी खड़े होने के लिए जगह नहीं बचती।
विज्ञापन

वीरवार को रावलधी में टायर फटने वाली बस में मौजूद छात्र-छात्राओं ने कहा कि वो प्रतिदिन इसी प्रकार से जान जोखिम में डालकर कॉलेज पहुंचते हैं। समय पर बस न आने के कारण कॉलेज पहुंचने में भी देरी हो जाती है और उनकी पढ़ाई का भी नुकसान हो रहा है। छात्र-छात्राओं ने प्रशासन से अपील की है कि जल्द से जल्द रूट पर बस सेवा शुरू की जाए, जिससे आवागमन में दिक्कत न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

- दादरी-सांवड़ के लिए स्पेशल बस चलाने की भी उठ चुकी मांग -
ग्रामीणों की मांग पर लॉकडाउन लगने से पहले रूट पर छात्राओं के लिए स्पेशल बस सेवा शुरू की गई थी, लेकिन लॉकडाउन के बाद यह बस बंद कर दी गई। सांवड़ गांव से सुबह 8 बजे से 10 बजे तक दो हजार के करीब ग्रामीण दादरी पहुंचते हैं, जिनमें से ज्यादातर विद्यार्थी हैं।
---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed