{"_id":"66aa7ae9b0389694ad0ac25d","slug":"bus-stand-complex-is-becoming-small-lack-of-booths-for-buses-charkhi-dadri-news-c-126-1-shsr1011-121277-2024-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: बस स्टैंड परिसर पड़ रहा छोटा, बसें लगाने के लिए बूथों का टोटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: बस स्टैंड परिसर पड़ रहा छोटा, बसें लगाने के लिए बूथों का टोटा
Wed, 31 Jul 2024 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Wed, 31 Jul 2024 11:26 PM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। शहर के बीचोंबीच बने बस स्टैंड का दायरा छोटा पड़ने से बूथ संख्या में विस्तार नहीं हो पा रहा है। इसके चलते कुछ रूटों की बसें बिना बूथ के खड़ी हो रही हैं और इन्हें ढूंढने में यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, स्थानीय अधिकारियों का कहना है कि नया बस स्टैंड बनने पर इस समस्या का समाधान संभव है। दूसरी ओर फिलहाल नए बस स्टैंड की योजना ठंडे बस्ते में है।
बता दें कि वर्तमान बस स्टैंड 24 कनाल 10 मरला जमीन पर बना हुआ है। इसमें कर्मचारियों के वाहनों के लिए पार्किंग और नौ बूथ बनाए गए हैं। इनके अलावा तीन रूटों की बसों का संचालन अस्थायी बूथ से किया जाता है। वहीं, बस स्टैंड परिसर में एक पेड़ पर बोर्ड लगाकर दादरी-बेरी व दादरी-पिलाना रूट की बसों का संचालन किया जा रहा है। वहीं, दादरी-ऊण रूट की बस बूथ नंबर एक के पास लगाई जा रही है।
विभाग की इस अस्थायी व्यवस्था से दैनिक यात्रियों को तो परेशानी नहीं होती, लेकिन बाहर के यात्रियों को बस ढूंढने के लिए काफी परेशानी होती है। वहीं, विभागीय अधिकारी बस स्टैंड परिसर में जगह की कमी के कारण और बूथ का निर्माण नहीं करवा पा रहे हैं। वहीं, बूथ संख्या कम होने के चलते एक ही बूथ से तीन से चार रूटों की बसें चलाई जा रही हैं। यात्रियों की परेशानियों को देखते हुए विभाग, प्रशासन व सरकार को नए बस स्टैंड निर्माण की योजना को जल्द से जल्द परवान चढ़ाना चाहिए। दादरी डिपो की बसों में प्रतिदिन लगभग 30 हजार यात्री सफर करते हैं।
विज्ञापन
इन रूटों पर होता है बसों का संचालन
बूथ एक पर दादरी से झज्जर, बहादुरगढ़, दिल्ली, ग्रुरुग्राम व फरीदाबाद, बूथ दो से रोहतक, चंडीगढ़, कालका, अंबाला, पानीपत, बूथ तीन से महेंद्रगढ़, नारनौल, जयपुर, कोटपुतली, अजमेर व पुष्कर, बूथ चार से बाढड़ा, लोहारू, सारंगपुर, पिलानी, झुंझनू, चिड़ावा, नागौर, सालासर व खाटूश्याम, बूथ पांच से कनीना, रेवाड़ी, चिड़िया व सेहलंग, बूथ छह से भिवानी, हांसी, हिसार, सिरसा व डबवाली, बूथ सात से झोझू, कादमा व सतनाली, बूथ आठ से झोझू, गुडाना, बेरला व बाढ़ड़ा, बूथ नौ से साल्हावास, बहुझोलरी, बिरोहड़, झामरी, कोसली, गोठडा व सासरौली आदि रूटों की बसें चलाई जा रही हैं।
मौजूदा बस स्टैंड परिसर में जगह की कमी से बूथ संख्या में विस्तार नहीं कर पा रहे हैं और इसके चलते कुछ रूटों की बसों का संचालन अस्थायी बूथों से किया जा रहा है। नए बस स्टैंड का प्रस्ताव तैयार कर हम मुख्यालय भेज चुके हैं। - नवीन शर्मा, जीएम, दादरी डिपो