फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   bus problem from badhra

Charkhi Dadri News: बाढड़ा से लंबे रूटों पर नहीं बस सेवा, यात्री झेल रहे परेशानी

Tue, 15 Oct 2024 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 15 Oct 2024 01:03 AM IST
विज्ञापन
bus problem from badhra
सुबह के समय दिल्ली और गुरुग्राम रूट पर सीधी बस सेवा शुरू करने की उठी मांग, विभाग की फिलहाल नहीं है बसों के संचालन की योजना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बाढड़ा। 14 साल पहले बने बाढड़ा बस स्टैंड से लंबे रूटों की बसें न चलाने से यात्री परेशान हैं। बसों का संचालन न होने से यात्रियों को दो से तीन बसें बदलकर अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ रहा है। फिलहाल, विभाग की यहां से लंबे रूटों पर बस संचालन की कोई योजना नहीं है। दूसरी ओर स्थानीय लोग व व्यापारी दिल्ली व गुरुग्राम रूट पर सीधी बस सेवा शुरू करने की मांग उठा रहे हैं।
बाढड़ा बस स्टैंड पर चार बसें ठहराव करती हैं। इन चार बसों को बाढड़ा भिवानी, बाढड़ा-दादरी, बाढड़ा-हिसार और बाढड़ा-तोशाम रूट पर चलाया जाता है। इसके अलावा यहां दादरी व भिवानी डिपो की बसें भी बाढड़ा स्थित बस स्टैंड परिसर पहुंचती हैं। उपमंडल का दर्जा मिलने के बाद यात्रियों की संख्या बड़ी है। खास कर लंबे रूटों पर बसें नहीं चलने से इसकी कमी यात्रियों को खल रही है।
विज्ञापन

बाढड़ा बस स्टैंड से बस सेवाओं में विस्तार नहीं किया गया है। खासकर लंबे रूटों पर बसें चलने की कमी यात्रियों को खल रही हैं। व्यापार मंडल अध्यक्ष सुंदरपाल, सरपंच राकेश कुमार, सुरेश, नवीन, अनिल ने बताया कि लंबे रूटों की बसें जो पहले 5:30 बजे व 9 बजे दिल्ली जाती थीं, वे बसें बंद होने से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। बसों की कमी से यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश की राजधानी चंडीगढ़, दिल्ली, गुरुग्राम, नारनौल, महेंद्रगढ़, हिसार आने-जाने के लिए रोडवेज की बस ही एकमात्र सहारा है। वहीं, उपमंडल के कई गांवों में तो बस पहुंच ही नहीं रही हैं। लोहारू सब डिपो की बसें जो दिल्ली के लिए चलती थीं, वे बंद कर दी गईं। बाढड़ा बस स्टैंड से लंबे रूट कर कोई बस नहीं चल रही है। एक बस जो शाम को चंड़ीगढ के लिए जाती थी, वह भी बंद कर दी गई। यह बस भिवानी बस डिपो के अधीन आती है।
इन लंबे रूटों पर नहीं चलती हैं बसें
दिल्ली, चंडीगढ़, नारनौल, महेंद्रगढ़ रेवाड़ी, गुरुग्राम, राजस्थान के पिलानी, जयपुर, सीकर, झूंझनू के लिए कोई बस सेवा नहीं है। इससे काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्राम पंचायतें व सामाजिक संगठन कई बार मांगपत्र भी अधिकारियों को दे चुके हैं। यात्रियों की परेशानियां कम करने और बेहतर परिवहन सेवा मुहैया करवाने के लिए विभाग को बाढड़ा बस स्टैंड के बेड़े में बसों की संख्या बढ़ाने की जरूरत है।

लोग बोले : बस सेवा न होने से आवागमन में होती है परेशानी
दिल्ली रूट की बसें बंद होने के कारण दुकानदारों को सामान लाने के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस बारे में कई बार विभाग को अवगत करवा चुके हैं। अब तक कोई समाधान नहीं हुआ है। इससे दुकानदारों काे काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।


-रविंद्र, व्यापारी
चंडीगढ़ के लिए बाढड़ा से बस चलती थी। वह पिछले काफी समय से बंद है। इससे यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। लोगों की समस्या को देखते हुए विभाग को बस सेवा शुरू करवानी चाहिए। ताकि, लोगों को परेशानी न हो।
-अनिल कुमार, यात्री
- नारनौल, महेंद्रगढ़ रेवाड़ी, गुरुग्राम के लिए बाढड़ा से कोई बस सेवा नहीं है। इससे यात्रियों को काफी परेशानी होती है। इस बारे में विभाग को कई बार पत्र के माध्यम से अवगत करवा चुके हैं। अब तक समाधान नहीं हुआ है। लंबे रूट की बसें चलानी चाहिए।



-सुरेश कुमार, यात्री
प्रदेश की राजधानी चंडीगढ़, दिल्ली, गुरुग्राम, नारनौल, महेंद्रगढ़, हिसार आने-जाने के लिए रोडवेज की बस ही एकमात्र सहारा है। पिछले करीब दो माह से सभी लंबे रूटों की बसें बंद हैं। इससे दैनिक यात्रियों को काफी परेशानियां हो रही हैं। विभाग को जल्द ही इन रूटों पर बसें चलानी चाहिए।

-जितेंद्र, यात्री
वर्सन: पहले लोहारू सब डिपो की दो बसें दिल्ली और एक चंडीगढ़ जाती थी। पिछले दो माह से ये बस सेवा बंद हैं। फिलहाल, बाढड़ा से किसी लंबे रूट पर बस सेवा का संचालन नहीं हो रहा है। उच्चाधिकारी ही इस संबंध में निर्णय लेंगे।



-सतेंद्र कुमार, प्रभारी, बाढड़ा बस स्टैंड


फोटो 29
बाढड़ा का बस स्टैंड परिसर। संवाद
फोटो -30
रविंद्र।
फोटो -31
अनिल कुमार।
फोटो -32
सुरेश कुमार।
फोटो - 33
जितेंद्र।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed