फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   bus from badhara to chandigarh

Charkhi Dadri News: रंग लाई मुहिम...बाढड़ा बस स्टैंड से चंडीगढ़ के लिए सीधी बस सेवा शुरू

Sun, 09 Feb 2025 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 09 Feb 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
bus from badhara to chandigarh
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी/बाढड़ा। दादरी परिवहन विभाग ने बाढड़ा से चंडीगढ़ के लिए सीधी बस सेवा शुरू कर दी है। बस का संचालन शुरू होने से यात्रियों को काफी राहत मिली है। शुक्रवार और शनिवार को करीब 80 से अधिक यात्रियों ने सफर कर सीधी बस सेवा का लाभ उठाया।
अमर उजाला की ओर से बाढड़ा मांगे हक अभियान के तहत परिवहन सेवाओं में विस्तार की मांग उठाई जा रही है। आठ जनवरी से शुरू की गई मुहिम के तहत बाढड़ा बस स्टैंड से लंबे व लोकल रूटों पर बनी बस सेवा की कमी के मुद्दे उठाए गए।
विज्ञापन

मुहिम के तहत लोगों की ओर से उठाई गई बाढड़ा को सब डिपो का दर्जा देने की मांग भी मुखर की गई। करीब एक माह से जारी मुहिम के सकारात्मक परिणाम सामने आए और उपमंडल प्रशासन व परिवहन विभाग ने आपसी तालमेल के जरिये बाढड़ा-चंडीगढ़ रूट पर सीधी बस सेवा शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, चंडीगढ़ के लिए सीधी बस सेवा शुरू होने पर यात्रियों को काफी राहत मिली है। अब उन्हें दो से तीन बसें बदलकर चंडीगढ़ नहीं पहुंचना पड़ रहा है। बाढड़ा से दोपहर 3 बजे चंडीगढ़ के लिए बस चलेगी जो वाया दादरी व खेरड़ी मोड़ होते हुए चंडीगढ़ पहुंचेगी। दादरी बस स्टैंड पर करीब 20 मिनट बस का ठहराव होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed