{"_id":"64837b1ee4cd59e0940afb87","slug":"bulldozer-ran-two-and-a-half-70-feet-long-wall-and-dpc-of-10-plots-charkhidadri-news-c-126-1-cdr1001-1259-2023-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: बुलडोजर चला ढहाई 70 फुट लंबी दीवार और 10 प्लॉटों की डीपीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: बुलडोजर चला ढहाई 70 फुट लंबी दीवार और 10 प्लॉटों की डीपीसी
Sat, 10 Jun 2023 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sat, 10 Jun 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिला नगर योजनाकार विभाग की ओर से शुक्रवार को घिकाड़ा रोड पर काटी गई अवैध काॅलोनी पर कार्रवाई की गई। ड्यूटी मजिस्ट्रेट और पुलिस बल के साथ पहुंची टीम ने यहां अवैध निर्माण गिराए। इस दौरान कुछ लोगों ने कार्रवाई का विरोध करने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस बल के सामने वो ज्यादा विरोध नहीं कर सके।
जिला नगर योजनाकार नीलम शर्मा ने बताया कि घिकाड़ा रोड पर एक एकड़ से अधिक भूमि में गैर कानूनी ढंग से काॅलोनी बसाई जा रही थी। इसमें शुक्रवार को बुलडोजर चला दस प्लाॅटों की डीपीसी और 70 फुट लंबी बनाई गई एक दीवार तोड़ी गई। इस दौरान खंड कृषि अधिकारी हरबंस और पुलिस अधिकारी हरिओम अपनी टीम के साथ तैनात रहे।
नीलम शर्मा ने कहा है कि जो काॅलोनी सरकार से मंजूरी प्राप्त कर चुकी है, केवल उन्हीं में अपने प्लाॅट खरीदें। किसी भी अवैध काॅलोनी में भूखंड की खरीद न करें। सरकार की सड़कों और बाईपास की हरित पट्टी के आसपास भी किसी प्रकार का पक्का निर्माण न करें। इस बारे में नागरिक गांव भैरवी के समीप किसान मॉडल स्कूल स्थित डीटीपी कार्यालय में आकर अधिक जानकारी ले सकते हैं।