{"_id":"6890efc1b9bd5ae7290c6256","slug":"brp-and-abrc-taught-the-lesson-of-effective-class-inspection-charkhi-dadri-news-c-126-1-shsr1012-142062-2025-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: बीआरपी और एबीआरसी को प्रभावी कक्षा निरीक्षण का पाठ पढ़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: बीआरपी और एबीआरसी को प्रभावी कक्षा निरीक्षण का पाठ पढ़ाया
Mon, 04 Aug 2025 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Mon, 04 Aug 2025 11:07 PM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) बिरहीकलां की ओर से जिले के ब्लॉक रिसोर्स पर्सन (बीआरपी) और क्लस्टर रिसोर्स पर्सन (सीआरपी) के लिए प्रभावी कक्षा निरीक्षण विषय पर पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। सोमवार से इसकी शुरुआत हुई। प्रशिक्षण कार्यक्रम एनसीआरटी के डिप्टी डायरेक्टर एवं डायट प्राचार्य वीरेंद्र नारा के निर्देशानुसार आयोजित होगा।
पांच दिवसीय कार्यक्रम के पहले दो दिन ऑनलाइन और शेष तीन दिन डायट बिरही कलां में ऑफलाइन प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें मेंटर को क्लासरूम ऑब्जरवेशन की अनेक अर्थपूर्ण रणनीतियों के संबंध में प्रशिक्षित किया जाएगा ताकि शिक्षकों की शिक्षण प्रक्रिया बेहतर हो सके और विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त हो सके।
कार्यक्रम के प्रभारी सुजीता एवं डॉ. हरीश कुमार ने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम में पवन कुमार बीआरपी, राजकुमार एबीआरसी, सरिता बीआरपी, डॉ. महेंद्र सिंह बीआरपी, ज्योति रानी बीआरपी ने मुख्य प्रशिक्षक की भूमिका निभाई।
विज्ञापन
राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) से आए अब्दुल बासित ने मुख्य प्रशिक्षकों की समीक्षा बैठक की। ट्रेनिंग की गुणवत्ता की वृद्धि के लिए अनेक बिंदुओं पर विचार- विमर्श हुआ। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्राध्यापक सुशील कुमार ,राकेश गोदारा, नरेश, विवेक, राजेश आदि का सहयोग रहा।