फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   bp and sugar patients will be cure bu yoga

मधुमेह व उच्च रक्तचाप के 100 मरीजों पर आयुष विभाग करेगा योग का परीक्षण : डॉ.राकेश

Sun, 08 Jun 2025 10:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 08 Jun 2025 10:02 PM IST
विज्ञापन
bp and sugar patients will be cure bu yoga
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में राज्यस्तरीय कार्यक्रम कुरुक्षेत्र में होगा। इसमें मुख्य अतिथि के तौर पर मुख्यमंत्री नायब सैनी शिरकत करेंगे। जिला आयुर्वेद अधिकारी चरखी दादरी डॉ. राकेश वशिष्ठ ने बताया कि सिविल सर्जन एवं जिला आयुर्वेद अधिकारी की मौजूदगी में मधुमेह व उच्च रक्तचाप के 100 रोगियों का चयन किया गया है। उन्हें नियमित योग करवाकर मिलने वाले लाभ का आकलन किया जाएगा।

चरखी दादरी उपायुक्त मुनीश शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की जानकारी देते हुए बताया कि जिलास्तरीय योग दिवस कार्यक्रम 21 जून को चरखी दादरी की नई अनाज मंडी में होगा। खंडस्तर पर बौंद कलां, बाढड़ा और झोझूकलां में कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन

उपायुक्त ने बताया कि जिला आयुर्वेद अधिकारी चरखी दादरी डॉ. राकेश वशिष्ठ के निर्देशन में जिले में स्थित सभी व्यायामशालों, राजकीय आयुर्वेदिक औषधालय, आयुष्मान आरोग्य केंद्र व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में नियमित रूप से आयुष योग सहायक योग प्रोटोकॉल का अभ्यास करवा रहे हैं। डॉ. राकेश वशिष्ठ ने बताया कि आयुष विभाग की ओर से आयुष संस्थानों पर योगाभ्यास के साथ-साथ पौधरोपण भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed