फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Boundary dispute : 4.5 km still not paved even after 18 years. way of, people of three villages upset

सीमा विवाद : 18 साल बाद भी पक्का नहीं हुआ 4.5 किमी. का रास्ता, तीन गांवों के लोग परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jan 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Boundary dispute : 4.5 km still not paved even after 18 years. way of, people of three villages upset
नौसवा से खोरडा की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते पर बनी कीचड़ की स्थिति। - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। सीमा विवाद के चलते नौसवा से खोरड़ा जाने वाला 4.5 किलोमीटर लंबा व 33 फुट चौड़ा रास्ता 18 साल बाद भी पक्का नहीं हुआ है। इस रास्ते का आधा भाग दादरी पीडब्ल्यूडी तो आधा भाग झज्जर पीडब्ल्यूडी के अधीन आता है और दोनों जिलों के अधिकारियों के परस्पर तालमेल की कमी से निर्माण पर तलवार लटकी हुई है। लंबे समय से तीन गांवों के ग्रामीण इस रास्ते को पक्का करवाने की मांग कर रहे हैं जो अब तक पूरी नहीं हुई है। दूसरी ओर बाढड़ा विधायक नैना चौटाला का कहना है कि जल्द ही ग्रामीणों की समस्या का समाधान होने वाला है और इसके लिए प्रक्रिया पाइपलाइन में है।
विज्ञापन

ग्रामीण परमजीत, अनिल, नसीब, सुभाष चंद, अजीत, सुरेंद्र व तहसीलदार दीपक धांगड़ आदि ने बताया कि नौसवा व खोरडा समेत तीन गांवों के लोग इस रास्ते से गुजरते हैं। यह रास्ता नौसवा का न केवल दादरी मुख्यालय से, बल्कि बाघोत धाम से भी जुड़ाव करता है। नौसवा और चिड़िया पंचायत इस रास्ते के निर्माण के लिए प्रस्ताव पास कर प्रशासन को काफी पहले सौंप चुकी हैं, लेकिन इसके बाद भी कोई ठोस कार्यवाही नहीं हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि यह रास्ता दादरी जिले के अंतिम छोर पर पड़ने वाले गांवों को झज्जर जिले से जोड़ता है और पिछले 18 सालों से लगातार मांग करने के बाद भी रास्ते का निर्माण नहीं हो सका है। उन्होंने बताया कि नौसवा और चिड़िया के ग्रामीण अपने खेतों में जाने के लिए भी इसी रास्ते से गुजरते हैं और इसके लिए अलावा प्रतिदिन यहां से करीब 500 वाहन चालक गुजरते हैं। कच्चे रास्ते में कीचड़ भरा होने से ग्रामीणों के साथ वाहन चालक भी समस्याओं से दो-चार हो रहे हैं।
विज्ञापन

विधायक नैना को भी सौंप चुके ज्ञापन
करीब दस दिन पहले ही चिड़िया व नौसवा के ग्रामीणों ने रास्ते को पक्का करवाने की मांग को लेकर विधायक नैना चौटाला को ज्ञापन सौंपा था। ज्ञापन में 33 फुट चौड़े इस रास्ते को पीडब्ल्यूडी से पक्का करवाने की मांग की गई थी। विधायक की ओर से इस संबंध में सकारात्मक आश्वासन उन्हें दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब दस दिन पहले ग्रामीणों ने इस संबंध में मुझे ज्ञापन सौंपा था। इसके तुरंत बाद मैंने पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को एस्टिमेट तैयार करने के निर्देश दिए थे। विभाग ने चार करोड़ 53 लाख का एस्टिमेट तैयार कर मुख्यालय भेज दिया है। जल्द ही इसे स्वीकृति दिलाकर रास्ते को पक्का करवा दिया जाएगा।
नैना चौटाला, विधायक बाढड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed