फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Both the nabbed miscreants from Najafgarh are registered on 14 cases of murder, attempt to murder and Arms Act.

नजफगढ़ से दबोचे दोनों इनामी बदमाशों पर दर्ज हैं हत्या, हत्या प्रयास और आर्म्स एक्ट के 14 मामले

Thu, 03 Dec 2020 11:50 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 03 Dec 2020 11:50 PM IST
विज्ञापन
Both the nabbed miscreants from Najafgarh are registered on 14 cases of murder, attempt to murder and Arms Act.
Both the nabbed miscreants from Najafgarh are registered on 14 cases of murder, attempt to murder and Arms Act. - फोटो : CharkhiDadri
नजफगढ़ में रोहतक एसटीएफ और दादरी सीआईए की संयुक्त टीम की ओर से गिरफ्तार किए 50-50 हजार के इनामी बदमाश कृष्ण उर्फ फोरड और मनीष कलियाणा पर पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। माजरा निवासी कृष्ण उर्फ फोरड पर पहला मामला 2010 में महेंद्रगढ़ के कनीना थाना में हत्या का दर्ज हुआ था। अब तक उस पर तीन जिलों में छह आपराधिक मामले दर्ज हुए हैं। दूसरे आरोपी मनीष कलियाणा पर दादरी जिले के अलग-अलग थानों में आठ आपराधिक मामले दर्ज हैं। उस पर पहला मामला दिसंबर 2018 में सदर थाने में दर्ज हुआ था।
विज्ञापन

क्रशर एसोसिएशन प्रधान से दस करोड़ की रंगदारी मांगने वाले कृष्ण उर्फ फोरड की गैंग में कई गुर्गे शामिल हैं। कलियाणा और नई अनाज मंडी में हुई फायरिंग के बाद जिला पुलिस ने गैंग के 16 गुर्गों को गिरफ्तार किया था। अब तक इस मामले में 18 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार मामले के मुख्य आरोपी आदमपुर डाढ़ी निवासी आनंद समेत अभी और गिरफ्तारियां होनी बाकी है। आंनद पर 25 हजार का इनाम घोषित है।
विज्ञापन

एसपी विनोद कुमार ने बताया कि इस मामले में अब तक कलियाणा निवासी रामभजन, राहुल, रोहित उर्फ जग्गू, मोहित, अजय, विशाल उर्फ मोली, आनंद कुमार व संजय उर्फ भेड़िया समेत भिवानी के गोलागढ़ निवासी परीक्षित उर्फ पीके, लोहारू निवासी विकास उर्फ पोपट, दादरी के सैनीपुरा निवासी हर्ष व सुनील, कबीर बस्ती निवासी हिमांशु, काठमंडी निवासी राहुल, झज्जर घाटी निवासी साहित उर्फ बॉक्सर और आदमपुर डाढी निवासी मोहित को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजस्थान, मध्य-प्रदेश, दिल्ली और गुरुग्राम में बदमाशों ने ली पनाह
सीआईए इंचार्ज इंस्पेक्टर हितेंद्र दांगी ने बताया कि कलियाणा और मंडी में फायरिंग के बाद कृष्ण और मनीष अलग-अलग फरार हो गए थे। इन दोनों ने पुलिस से बचने के लिए राजस्थान, मध्य-प्रदेश, दिल्ली और गुरुग्राम में पनाह ली। शुरुआत में दस दिन तक दोनों अलग-अलग जगह पर छिपे रहे और इसके बाद संपर्क कर इक्कट्ठे हो गए। नजफगढ़ में वे दोनों सांई मंदिर में जा रहे थे और बीच रास्ते ही पुलिस टीम ने उन्हें दबोच लिया।
हाईकोर्ट से जमानत लेकर बाहर आया था कृष्ण
पुलिस सूत्रों के अनुसार कृष्ण पर 2010 में महेंद्रगढ़ के कनीना थाने में बाघोत निवासी एक व्यक्ति की हत्या का केस दर्ज हुआ था। रुपयों के लेन-देन को लेकर यह हत्या हुई थी। इसमें कृष्ण को कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुना रखी है। वह हाईकोर्ट से जमानत लेकर बाहर आया हुआ था।
वारदात के बाद मंडी और क्रशर जोन को रखा था बंद
आठ से 10 अक्तूबर के बीच बदमाशों ने तीन बार क्रशर संचालकों के जहन में खौफ पैदा करने का प्रयास किया था। उस दौरान दादरी मंडी के आढ़ती और जिले के क्रशर संचालक बदमाशों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हड़ताल पर चले गए थे। वहीं, एसपी ने मंडी में हुुई फायरिंग पर संज्ञान लेते हुए गेट पर तैनात चार पुलिसकर्मियों को उसी समय सस्पेंड कर दिया था।

कृष्ण उर्फ फोरड पर तीन जिलों में ये मामले हैं दर्ज
1- 27 नवंबर 2010 को कनीना थाना में धारा 147, 148, 323, 452 और 302 के तहत केस दर्ज हुआ।
2- 25 अक्तूबर 2012 को झज्जर के बेरी थाने में 323, 506, 34 और 307 के तहत मामला दर्ज हुआ।
3- 24 अप्रैल 2017 को दादरी शहर थाना में धारा 147, 149, 323 और 506 के तहत मामला दर्ज हुआ।
4- 30 जनवरी 2020 को दादरी शहर थाना में धारा 387, 506, 120-बी और 34 के तहत मामला दर्ज हुआ।
5- नौ अक्तूबर 2020 को झोझूकलां थाना में धारा 385, 506 और 120-बी के तहत मामला दर्ज हुआ।
6- दस अक्तूबर 2020 को शहर थाना में आर्म्स एक्ट समेत धारा 307, 34 और 120-बी के तहत मामला दर्ज हुआ।
मनीष कलियाणा पर जिले के थाने में दर्ज हैं ये मुकदमे
1- 14 दिसंबर 2018 को सदर थाना में आर्म्स एक्ट और धारा 285 के तहत केस दर्ज हुआ।
2- 21 मार्च 2019 को झोझूकलां थाना में धारा 323, 341 और 506 के तहत मुकदमा दर्ज हुआ।
3- एक अप्रैल 2019 को सदर थाना में आर्म्स एक्ट समेत धारा 2850 452 और 34 के तहत मामला दर्ज हुआ।
4- 14 अगस्त 2018 को सदर थाने में आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज हुआ।
5- आठ जनवरी 2020 को झोझूकलां थाने में आर्म्स एक्ट समेत धारा 285, 452 और 506 के तहत केस दर्ज हुआ।
6- सात अगस्त 2020 को सदर थाना में आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया।
7- नौ अक्तूबर 2020 को झोझूकलां थाना में 384, 506 और 120-बी के तहत केस दर्ज किया गया।
8- दस अक्तूबर 2020 को सिटी थाने में आर्म्स एक्ट समेत 307, 120-बी और 34 आईपीसी के तहत केस दर्ज हुआ।
कोर्ट में ठीक से पैरवी कर दिलाएंगे सख्त सजा: एसपी
पुलिस विभाग ने गैंग के मंसूबों पर पानी फेरते हुए अब तक 18 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें से कुछ ऐसे हैं जिन पर पहले भी केस दर्ज है। जिला पुलिस अभियुक्तों के खिलाफ कोर्ट में ठीक से पैरवी कर उन्हें सख्त से सख्त सजा दिलाने का प्रयास करेगी।
विनोद कुमार, एसपी, दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed