फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Book fair becomes a support for the youth, books are being distributed free of cost.

Charkhi Dadri News: पुस्तक मेला बना युवाओं का सहारा, निशुल्क वितरित की जा रहीं किताबें

Mon, 20 Apr 2026 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 20 Apr 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Book fair becomes a support for the youth, books are being distributed free of cost.
पुस्तकालय से किताबें ग्रहण करते हुए विद्यार्थी।
बौंदकलां। गांव सांवड़ स्थित संकल्प पुस्तकालय में सेवा संकल्प संगठन की ओर से आयोजित निशुल्क पुस्तक मेला युवाओं के लिए मददगार साबित हो रहा है। मेले के दौरान बड़ी संख्या में विद्यार्थी यहां पहुंचकर प्रतियोगी परीक्षाओं व पाठ्यक्रम से संबंधित पुस्तकें प्राप्त कर रहे हैं। वहीं, ग्रामीण भी बढ़-चढ़कर अपनी पुरानी किताबें दान कर रहे हैं।
विज्ञापन

पुस्तक मेले का आयोजन 17 अप्रैल से शुरू किया गया है जिसका उद्देश्य जरूरतमंद विद्यार्थियों को बिना किसी शुल्क के अध्ययन सामग्री उपलब्ध करवाना है। पुस्तकालय सचिव गौरव गर्ग इसकी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। उन्होंने बताया कि पुस्तकालय सुबह 10 बजे से शाम 8 बजे तक खुला रहता है, जहां कोई भी विद्यार्थी आकर अपनी जरूरत के अनुसार पुस्तकें ले सकता है।
विज्ञापन




पुस्तकालय प्रबंधन ने स्पष्ट किया कि यहां उपलब्ध सभी पुस्तकें निशुल्क दी जा रही हैं। ग्रामीणों की ओर से दान की गई किताबों का ही वितरण किया जा रहा है ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थियों को लाभ मिल सके। इसके अलावा जिला प्रशासन के माध्यम से भी प्रतियोगी परीक्षाओं की सैकड़ों पुस्तकें प्राप्त हुई हैं, जिनका सुव्यवस्थित तरीके से वितरण किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



सिलेबस से जुड़ी किताबों की मांग ज्यादा
मेले में खासतौर पर प्रतियोगी परीक्षाओं और स्कूल-कॉलेज के सिलेबस से जुड़ी किताबों की मांग अधिक देखने को मिल रही है। हाल ही में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से सिलेबस में बदलाव किए जाने के कारण विद्यार्थियों को नई किताबें बाजार में आसानी से नहीं मिल पा रही हैं। ऐसे में यह पुस्तक मेला उनके लिए बड़ी राहत बनकर सामने आया है।


400 से अधिक किताबें उपलब्ध
गौरव गर्ग ने बताया कि पुस्तकालय में प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित 400 से अधिक किताबें उपलब्ध हैं जबकि सिलेबस से जुड़ी भी दर्जनों पुस्तकें मौजूद हैं। उन्होंने ग्रामीणों के सहयोग की सराहना करते हुए बताया कि योगेश, जोगेंद्र, मोहित, आशु, नितिन और साहिल सहित कई युवाओं ने अपनी किताबें दान कर इस पहल को सफल बनाने में योगदान दिया है।


:
संगठन का लक्ष्य है कि कोई भी विद्यार्थी संसाधनों की कमी के कारण पढ़ाई से वंचित न रहे। शैक्षणिक सत्र की शुरुआत को देखते हुए अब विद्यार्थी किसी भी दिन पुस्तकालय से पुस्तकें प्राप्त कर सकते हैं।
- जतिन गर्ग, निदेशक, सेवा संकल्प संगठन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed