{"_id":"659d9471e3197952f1091194","slug":"bondkalan-college-building-will-built-with-rs-2532-crores-charkhidadri-news-c-126-1-shsr1011-11843-2024-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: 25.32 करोड़ से बनेगा बौंदकलां कॉलेज भवन, टेंडर इसी सप्ताह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: 25.32 करोड़ से बनेगा बौंदकलां कॉलेज भवन, टेंडर इसी सप्ताह
Wed, 10 Jan 2024 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Wed, 10 Jan 2024 12:16 AM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी/बौंदकलां। बौंदकलां स्थित राजकीय महाविद्यालय के नए भवन निर्माण के लिए बजट की मंजूरी मिल गई है। तीन मंजिला भवन निर्माण पर 25.32 करोड़ रुपये लागत आएगी। लोनिवि अधिकारी इसी सप्ताह इसकी टेंडर आमंत्रित करेंगे। विभाग का प्रयास है कि जल्द से जल्द भवन निर्माण कार्य धरातल पर शुरू हो जाए। दूसरी ओर महाविद्यालय का नया भवन बनने से करीब 700 छात्र-छात्राओं को फायदा पहुंचेगा।
बौंदकलां महाविद्यालय का भवन करीब 27 साल पुराना है। ये भवन जर्जर हो चुका है और बार-बार मलबा टूटकर गिरने के कारण भवन का पुनर्निर्माण करने की योजना तैयारी की गई थी। जर्जर हो चुके भवन के पुनर्निर्माण के लिए लोनिवि के 25,32,96,000 रुपये के आगणन को स्वीकृति मिल गई है। कॉलेज भवन का निर्माण पूरा होने के बाद 700 विद्यार्थियों के साथ ही अलावा 47 शिक्षकों को भी राहत मिल जाएगी।
जिले में पहली बार किसी महाविद्यालय का भवन तीन मंजिला बनाया जाएगा। सभी मंजिलों में विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए 21 कक्ष और छह लैब बनवाई जाएंगी। लोनिवि के अधिकारियों का कहना है कि बजट को मंजूरी मिल गई है, अब इसी सप्ताह भवन निर्माण से संबंधित टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
जानिये... किस तल पर मिलेगी क्या सुविधाएं
प्रथम तल : 80 गुणा 44 फुट आकार का बहुउद्देश्यीय हाॅल बनाया जाएगा। इस तल पर पांच कक्षा कक्ष का निर्माण भी होगा। भौतिक, रसायन लैब के लिए यहां कमरों का निर्माण होगा। इसी तल पर पर लाइब्रेरी, किचन, स्टाफ रूम व प्राचार्य कक्ष बनाया जाएगा।
द्वितीय तल : दूसरी मंजिल पर विद्यार्थियों के लिए सात कक्षा कक्ष का निर्माण करवाया जाएगा। भौतिक, रसायन लैब भी इसी तल पर विभाग की ओर से बनाई जाएगी। दूसरी मंजिल पर दो कंप्यूटर लैब व छात्राओं के लिए कॉमन रूम का निर्माण करवाया जाएगा।
तृतीय तल : भवन के तृतीय तल पर नौ कक्षा कक्ष का निर्माण होगा। भौतिक, रसायन की एक-एक लैब बनाई जाएगी। तीसरे तल पर भी एक बहुउद्देश्यीय हॉल का निर्माण होगा। ऐसे में महाविद्यालय के नए भवन में कक्ष और लैब की कमी नहीं रहेगी।
बौंदकलां महाविद्यालय का नया भवन बनवाने के लिए सरकार ने 25.32 करोड़ रुपये का बजट मंजूर कर दिया है। इसी सप्ताह टेंडर प्रक्रिया की जाएगी। प्रयास है कि जल्द से जल्द धरातल पर निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाए। - कृष्ण कुमार, एक्सईएन, लोनिवि।