फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Bolero of youths carrying liquor for illegal sale in Dadri stuck on rough road

Dadri: अवैध बिक्री के लिए शराब ले जा रहे युवकों की बोलेरो कच्चे रास्ते में फंसी, देसी शराब की पेटी हुईं बरामद

Fri, 01 Sep 2023 03:10 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 01 Sep 2023 03:10 PM IST
सार

बाढड़ा थाना पुलिस टीम अपराध की रोकथाम के लिए बड़राई अड्डे पर मौजूद थी। उसी दौरान गुप्ता सूचना मिली कि बोलेरो सवार तीन युवक अवैध बिक्री के लिए शराब लेकर उण से नौरंगाबस जाटान घाटी से होकर गांव बड़राई की तरफ आ रहे है।

विज्ञापन
Bolero of youths carrying liquor for illegal sale in Dadri stuck on rough road
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अवैध बिक्री के लिए शराब ले जा रहे तस्करों की बोलेरो कच्चे रास्ते में फंस गई। मौके पर बोलेरो छोड़कर दो आरोपी फरार हो गए जबकि तीसरे को पुलिस ने काबू कर लिया। वहीं, बोलेरो से देसी शराब की पांच पेटियां बरामद हुईं, जिन्हें पुलिस ने कब्जे में ले लिया। इस संबंध में तीनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया।

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार
जानकारी के अनुसार वीरवार शाम बाढड़ा थाना पुलिस टीम अपराध की रोकथाम के लिए बड़राई अड्डे पर मौजूद थी। उसी दौरान गुप्ता सूचना मिली कि बोलेरो सवार तीन युवक अवैध बिक्री के लिए शराब लेकर उण से नौरंगाबस जाटान घाटी से होकर गांव बड़राई की तरफ आ रहे है। अगर बड़राई की पहाड़ी के पास नाकाबंदी की जाए तो उन्हें काबू कर शराब बरामद की जा सकती है।
विज्ञापन


सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने बड़राई पहाडी के पास नाकाबंदी कर दी। कुछ देर बाद पुलिस टीम ने बोलेरो को रुकने का इशारा किया तो चालक नौरंगाबास जाटान की तरफ गाड़ी भगा ले गया। पुलिस टीम ने पीछा शुरू किया और उसी दौरान बोलेरो कच्चे रास्ते में फंस गई। पुलिस के बोलेरो के पास पहुंचने से पहले ही दो युवक भाग गए जबकि तीसरे को काबू कर लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान बड़राई निवासी संजीत के रूप में हुई और उसने बताया कि फरार होने वाले युवक बड़राई निवासी संदीप और मंदीप है। आरोपी ने बताया कि वो दोनों सगे भाई है। वहीं, पुलिस ने बोलेरो और इससे बरामद पांच पेटी देसी शराब को कब्जे में ले लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

दुपहिया वाहनों और पत्थर डालकर सड़क की अवरूद्ध

चरखी दादरी/झोझूकलां के पालड़ी अड्डे पर सड़क अवरुद्ध करने पर पुलिस ने पांच युवकों को गिरफ्तार किया है जबकि दो मौके से फरार हो गए। गिरफ्तार किए गए आरोपी पालड़ी के ही रहने वाले हैं और सातों के खिलाफ झाेझूकलां थाने में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार
जानकारी के अनुसार वीरवार रात झोझूकलां थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दादरी-महेंद्रगढ़ रोड को पालड़ी अड्डे पर कुछ युवकों ने अवरुद्ध किया हुआ है। उक्त युवकों ने सड़क  पर बाइक और स्कूटी खड़ी करने के साथ पत्थर भी डाल रखे है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पांच युवकों को काबू कर लिया। उनकी पहचान पालड़ी निवासी शिवा, परमबीर, मनोज, अक्षय और सचिन के रूप में हुई। उन्होंने बताया कि जो युवक फरार हुए है उनके नाम सागर व कपिल है। इसके बाद पुलिस उक्त युवकों को थाने ले आई और वहां उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

गो तस्करी की मिली थी युवकों को सूचना
बताया जा रहा है कि जिन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है उन्हें सूचना मिली थी कि गायों से भरा वाहन इस रोड से गुजरेगा। इस सूचना के आधार पर वो पालड़ी अड्डे पर पहुंचे थे। हालांकि इसकी अधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हो पाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed