{"_id":"65623015f17c5248a70b5fb6","slug":"blos-were-deployed-at-482-booths-work-was-disrupted-due-to-server-outage-charkhidadri-news-c-126-1-cdr1001-9844-2023-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: 482 बूथों पर तैनात रहे बीएलओ, सर्वर ठप रहने से बाधित रहा काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: 482 बूथों पर तैनात रहे बीएलओ, सर्वर ठप रहने से बाधित रहा काम
Sat, 25 Nov 2023 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sat, 25 Nov 2023 11:04 PM IST
विज्ञापन
चंपापुरी स्थित संस्कृत महाविद्यालय के बूथ पर मौजूद बीएलओ से जानकारी लेते आवेदक। संवाद
चरखी दादरी।
नए वोट बनाने, गलतियां ठीक करने और वोट स्थानांतरण आदि कार्याें के लिए शनिवार को 482 बूथों पर बीएलओ तैनात रहे। हालांकि दिनभर सर्वर ठप रहने के चलते ज्यादातर बूथों पर काम प्रभावित रहा। ऐसे में अब मतदाताओं के पास ये कार्य करवाने के लिए रविवार का ही दिन शेष है।
वहीं, चुनाव कानूनगो खजान सिंह का कहना है कि उच्चाधिकारियों के संज्ञान में सर्वर ठप होने का मामला लाया गया और इसके बाद कई बूथों पर इस समस्या का समाधान भी किया गया। उन्होंने बताया कि जिन बूथों पर काम नहीं हो पाया, वहां लोग रविवार को ये प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
बता दें कि इससे पहले जिला प्रशासन के निर्देशों पर वोट बनाने के लिए 24 नवंबर को सभी शिक्षण संस्थाओं में विशेष शिविर लगाए गए थे। इस दौरान एक जनवरी 2024 को 18 वर्ष की आयु पुरी करने वाले युवाओं को वोट बनवाने के लिए प्रेरित किया गया। इसके अलावा जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त मनदीप कौर ने सभी मतदान केंद्रों पर 25 व 26 नवंबर को बीएलओ को हाजिर रहकर नए वोट बनाने, वोटर कार्ड की त्रुटि ठीक करने और वोट स्थानांतरण करने की प्रक्रिया के आवेदन लेने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
उपायुक्त के निर्देशानुसार सुबह 9 से शाम 5 बजे तक बीएलओ दादरी के 243 और बाढड़ा के 239 बूथों पर तैनात रहे। हालांकि सर्वर ठप रहने से उनकी तैनाती का फायदा लोगों को नहीं मिल पाया। दूसरी ओर आवेदकों की संख्या भी कम ही रही।
शहर के इन बूथों पर ठप रहा सर्वर
डेरावाली धर्मशाला स्थित बूथ नंबर 193, वाल्मीकि नगर स्थित बूथ नंबर 203 व 205, वर्धमान स्कूल स्थित बूथ नंबर 197 व 198, खटीकान धर्मशाला स्थित बूथ नंबर 199 व 200, चंपापुरी संस्कृत महाविद्यालय स्थित बूथ नंबर 169, 170, 171 व 172 समेत बधवाना गेट स्कूल स्थित बूथ नंबर 201 व 202 पर संवाददाता ने पहुंचकर जायजा लिया तो सर्वर ठप मिला और बीएलओ खाली बैठे मिले। इन बूथों पर आवेदन भी कम ही आए।
जिले के सभी 482 बूथों पर शनिवार को बीएलओ मौजूद रहे। सर्वर संबंधी समस्या से उच्चाधिकारियों को अवगत करवाया गया, जिसके बाद कुछ बूथों पर समस्या का समाधान हुआ। पहले दिन कितने आवेदन आए इसका पता सभी बूथों की रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।
-खजान सिंह, चुनाव कानूनगो