फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   BLOs should complete the voter list verification work soon

फोटोयुक्त मतदाता सूची का सत्यापन कार्य जल्द पूरा करें बीएलओ : मनदीप कौर

Tue, 02 Jul 2024 06:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 02 Jul 2024 06:17 AM IST
विज्ञापन
BLOs should complete the voter list verification work soon
चरखी दादरी। प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल ने जिला निर्वाचन अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस (वीसी) की। इस दौरान उन्होंने मतदाता सूची सत्यापन के कार्य की समीक्षा कर जरूरी दिशा-निर्देश दिए। जिला प्रशासन की ओर से उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मनदीप कौर ने वीसी में उन्हें जानकारी दी।
विज्ञापन

वीसी के बाद उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि फोटोयुक्त मतदाता सूची के सत्यापन का कार्य सभी बीएलओ जल्द पूरा करवाएं। एक जुलाई 2024 को 18 वर्ष से अधिक उम्र वाले व्यक्तियों के वोट बनवाने और जिन मतदाताओं की मृत्यु हो चुकी है, उनके नाम वोटर लिस्ट से हटाएं। इस कार्य में जो बीएलओ लापरवाही करता है या समय से काम पूरा नहीं करेगा उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि पुनरीक्षण से पहले चलाए जा रहे अभियान के दौरान मतदान केंद्रों का भी सुव्यवस्थित किया जा रहा है। अधिकारियों को निर्देश दिए कि मतदान केंद्रों की स्थिति को देखते हुए उन्हें सुव्यवस्थित किया जाए ताकि अधिकतम मतदाताओं की बूथ तक आसानी से पहुंच सुनिश्चित की जा सके। ऐसे मतदान केंद्रों की सूची तैयार की जाए जहां मतदाताओं की संख्या 1,000 से अधिक है, ताकि समय रहते वैकल्पिक मतदान केंद्र की व्यवस्था की प्रक्रिया पूरी की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

- ईआरओ गंभीरता से करें निगरानी
उपायुक्त मनदीप कौर ने कहा कि सभी ईआरओ इस मतदाता सूची के सत्यापन के कार्य की गंभीरता के साथ निगरानी करें। बीएलओ के कार्य की औचक जांच करें। अगर बीएलओ के स्तर पर किसी प्रकार की लापरवाही मिलने पर तुरंत कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन मतदाता सूची के सत्यापन के कार्य को पूरी गंभीरता के साथ करवा रहा है। उन्होंने बताया कि नियंत्रण तालिका का अद्यतनीकरण, प्रारूप 1 से 8 की तैयारी सहित एकीकृत ड्राफ्ट रोल की तैयारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed