फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Blood bank construction exercise started in Civil Hospital, patients will get rid of the hustle and bustle of Bhiwani-Rohtak

सिविल अस्पताल में ब्लड बैंक निर्माण की कवायद शुरू, मरीजों को भिवानी-रोहतक की भागदौड़ से मिलेगा छुटकारा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
Blood bank construction exercise started in Civil Hospital, patients will get rid of the hustle and bustle of Bhiwani-Rohtak
चरखी दादरी सिविल अस्पताल में निर्माणाधीन ब्लड बैंक का भवन। - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। लंबे इंतजार के बाद सिविल अस्पताल में ब्लड बैंक खोलने की कवायद शुरू हो गई है। इसके निर्माण पर करीब 18 लाख रुपये लागत आएगी। जबकि स्टोरेज क्षमता 500 यूनिट होगी। करीब दस दिन के अंदर ब्लड बैंक निर्माण का कार्य पूरा हो जाएगा और इसके बाद मरीजों व तीमारदारों को रक्त लेने के लिए भिवानी और रोहतक ब्लड बैंक नहीं जाना पड़ेगा। दादरी जिले की ब्लड की मासिक खपत करीब 150 यूनिट है।
विज्ञापन

दादरी जिला रक्तदान करने के मामले में पूरे प्रदेश में सबसे आगे है। इसके बावजूद यहां ब्लड बैंक नहीं था। इसके चलते जिला वासियों को परेशानियों से दो-चार होना पड़ रहा था। जिले की करीब साढ़े पांच लाख की आबादी को राहत देते हुए स्वास्थ्य विभाग ने ब्लड बैंक का निर्माण शुरू करवा दिया है। यह कार्य पीडब्ल्यूडी की मार्फत करवाया जा रहा है और करीब दो माह पहले ही विभाग ने सरकार की तरफ से जारी किया गया बजट पीडब्ल्यूडी को ट्रांसफार्मर किया था और अब विभाग ने सिविल अस्पताल में ब्लड बैंक निर्माण शुरू करवा दिया है। ब्लड बैंक न होने की वजह से मरीजों खासकर महिलाओं को डिलीवरी के दौरान परेशानी झेलनी पड़ती है। आपात समय में ब्लड न मिलने पर एंबुलेंस से मरीज को भिवानी या रोहतक भेज दिया जाता है ताकि उचित समय पर मरीज को ब्लड उपलब्ध हो सके। इन तमाम समस्याओं को देखते हुए यहां स्टाफ की तैनाती भी जल्द कर दी जाएगी।
विज्ञापन

मौजूदा से 25 गुना बढ़ेगी स्टोरेज क्षमता
फिलहाल सिविल अस्पताल में अधिकतम 20 यूनिट ब्लड स्टोरेज की क्षमता है और चरखी दादरी के लिए पुराने जिला मुख्यालय (भिवानी) से ब्लड लाना पड़ता है। आपात स्थिति में तो मरीज के तीमारदार अपने स्तर पर ही ब्लड का प्रबंध करते हैं। ब्लड बैंक बनने से स्टोरेज क्षमता करीब 25 गुना बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पैथोलॉजिस्ट की हो चुकी तैनाती
सिविल अस्पताल में ब्लड बैंक शुरू करने के लिए पैथोलॉजिस्ट की भी तैनाती पहले ही हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों का तर्क है कि ब्लड बैंक निर्माण पूरा होते ही अन्य स्टाफ की तैनाती भी जल्द कर दी जाएगी।

इन मामलों में बढ़ती है रक्त की जरुरत
कुछ गंभीर बीमारियों जैसे थैलेसिमिया के अलावा सड़क हादसों और महिलाओं की डिलीवरी के समय खून की जरुरत पड़ती है। फिलहाल ब्लड स्टोरेज यूनिट में एक ही डीप-फ्रिजर की व्यवस्था और इसके चलते कुछ ब्लड ग्रुप यूनिट ही यहां रखी जाती हैं। हर माह जिले में 100 से अधिक डिलीवरी होती हैं, जबकि प्रतिदिन दो से तीन सड़क हादसों में लोग घायल होकर अस्पताल पहुंचते हैं।
: वर्जन
ब्लड बैंक निर्माण कार्य पीडब्ल्यूडी ने शुरू करवा रखा है। जल्द ही यह कार्य पूरा हो जाएगा और इसके तुरंत बाद स्टाफ की तैनात की दी जाएगी।
-डॉ. संजय गुप्ता, डिप्टी सीएमओ, चरखी दादरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed