फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Blocked the road by putting two wheelers and stones, 5 youths arrested, 2 absconding

Charkhi Dadri News: दुपहिया वाहन और पत्थर डालकर सड़क रोकी, 5 युवक गिरफ्तार, 2 फरार

Sat, 02 Sep 2023 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 02 Sep 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
Blocked the road by putting two wheelers and stones, 5 youths arrested, 2 absconding
चरखी दादरी/झोझूकलां। पालड़ी अड्डे पर सड़क अवरुद्ध करने पर पुलिस ने पांच युवकों को गिरफ्तार किया है जबकि दो मौके से फरार हो गए। गिरफ्तार किए गए आरोपी पालड़ी के ही रहने वाले हैं और सातों के खिलाफ झाेझूकलां थाने में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार वीरवार रात झोझूकलां थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि दादरी-महेंद्रगढ़ रोड को पालड़ी अड्डे पर कुछ युवकों ने अवरुद्ध किया हुआ है। उक्त युवकों ने सड़क पर बाइक और स्कूटी खड़ी करने के साथ पत्थर भी डाल रखे हैं। इस पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पांच युवकों को काबू कर लिया। उनकी पहचान पालड़ी निवासी शिवा, परमबीर, मनोज, अक्षय और सचिन के रूप में हुई। उन्होंने बताया कि जो युवक फरार हुए है उनके नाम सागर व कपिल है। इसके बाद पुलिस उक्त युवकों को थाने ले आई और वहां उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन


- युवकों को गो तस्करी की मिली थी सूचना
बताया जा रहा है कि जिन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है उन्हें सूचना मिली थी कि गायों से भरा वाहन इस रोड से गुजरेगा। इस सूचना के आधार पर वो पालड़ी अड्डे पर पहुंचे थे। हालांकि इसकी अधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed